Move to Jagran APP

Exclusive: बाबा रामदेव और सोनाक्षी सिन्हा के शो में अब रणवीर सिंह की एंट्री

इस शो में सोनाक्षी सिन्हा, शेखर और कनिका कपूर जज की भूमिका में होंगे और बाबा रामदेव महा जज की।

By Manoj KhadilkarEdited By: Published: Thu, 10 Aug 2017 01:36 PM (IST)Updated: Thu, 10 Aug 2017 01:36 PM (IST)
Exclusive: बाबा रामदेव और सोनाक्षी सिन्हा के शो में अब रणवीर सिंह की एंट्री
Exclusive: बाबा रामदेव और सोनाक्षी सिन्हा के शो में अब रणवीर सिंह की एंट्री

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। लाइफ ओके चैनल जल्द ही स्टार भारत के रूप में तब्दील किया जाने वाला है और चैनल के इस नये अंदाज़ के साथ बाबा रामदेव अपने नये शो के साथ आने वाले हैं। ओम शांति ओम नाम के इस शो में रणवीर सिंह भी जुड़ने जा रहे हैं।

loksabha election banner

जी हां, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस शो के पहले एपिसोड में सेलिब्रटी जज के रूप में कोई और नहीं बल्कि रणवीर सिंह आने वाले हैं और उनके साथ बादशाह और सुखविंदर सिंह भी होंगे। तीनों मिल कर ख़ूब धमाल मचाने वाले हैं। ख़बर है कि बाबा रामदेव के साथ रणवीर सिंह के ख़ास एक्ट रखे गये हैं। कुछ महीनों पहले ही दोनों का एक वीडियो काफी वायरल हुआ था। शो की शुरुआत जल्द ही होने वाली है।

यह भी पढ़ें: तेरा क्या होगा ड्रामा कंपनी, कपिल को मिली राहत से कृष्णा के शो पर ख़तरा

 

ख़ास बात यह है कि इस शो में सोनाक्षी सिन्हा, शेखर और कनिका कपूर जज की भूमिका में होंगे और बाबा रामदेव महा जज की। पूरे शो में भजन गाने वाले कंटेस्टेंट के रूप में शामिल होंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.