PHOTOS: दिव्यांका और विवेक ने शादी से पहले की जमकर पार्टी
18 जुलाई को दिव्यांका त्रिपाठी अपने ब्वॉयफ्रेंड विवेक दहिया के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। शादी से पहने उन्होंने विवेक और अपने दोस्तों के साथ जमकर पार्टी की।
नई दिल्ली। फेमस धारावाहिक 'ये हैं मोहब्बतें' फेम दिव्यांका त्रिपाठी जल्द ही अपने को-स्टार विवेक दहिया के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। काम में व्यस्तता के बावजूद दोनों शादी की तैयारी में जोर-शोर से जुटे हुए हैं। हाल ही में दोनों ने अपनी शादी के पहले दोस्तों के साथ जमकर पार्टी की।
इस अभिनेत्री ने लगाया आरोप, कहा-सोनाक्षी के इशारे पर हुआ मेरा गैंगरेप
दिव्यांका और विवेक की ये पार्टी नान एल्कोहॉलिक थी, जिसमें दोनों ने केक काटने के साथ लस्सी का लुत्फ उठाया। दिव्यांका ने इंस्टाग्राम पर पार्टी की कुछ फोटोज शेयर करते हुए लिखा है,'शूटिंग की रात हो केयरिंग दोस्तों का साथ हो। यमी केक हाथ हो, होने वाला पति जाट हो। तो क्या बात हो, क्या बात हो।'
OMG! फोटोशूट के दौरान अंडरगारमेंट पहनना ही भूल गईं उर्वशी रौतेला
8 जुलाई को दिव्यांका और विवेक शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दोनों ने हाल ही में इस बात का खुलासा किया था कि वो शादी के दिन किस आउटफिट में नजर आएंगे। दिव्यांका शादी के दिन लहंगा पहनेंगी वहीं विवेक शेरवानी में नजर आएंगे। शादी के बाद दोनों हनीमून पर कहां जा रहे हैं, इस बात का तो इन्होंने खुलासा नहीं किया है, लेकिन दोनों अपने काम से लंबी छुट्टी मारने के मूड में जरुर हैं।