बड़ा पसंद हैं इश्क़बाज़ की अनिका को अपना नो-मेकअप लुक, देखिये तस्वीरें
तस्वीरें देखकर आप भी कहेंगे - नेचुरल ब्यूटी!
मुंबई। शो 'इश्क़बाज़' की अनिका याने सुरभि चंदना ने अपनी अभिनय से लाखों लोगों का दिल जीता है। ऑनस्क्रीन शिवाय याने नकुल मेहता के साथ उनकी केमिस्ट्री को भी बहुत पसंद किया गया है। अपने अभिनय से ही नहीं बल्कि अपने सिंपल और ख़ूबसूरत लुक की वजह से भी सुरभि ने लाखों लोगों का दिल जीता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि रियल लाइफ में सुरभि अपने इस किरदार से बिल्कुल अलग है।
ऑनस्क्रीन आपने सुरभि को ख़ूबसूरत इंडियन ऑउटफिट्स और परफेक्ट मेकअप के साथ देखा होगा मगर रियल लाइफ में उन्हें कम्फ़र्टेबल वेस्टर्न ऑउटफिट्स पहनना पसंद हैं। यही नहीं अपने किरदार से उन्हें सबसे अलग अगर कोई चीज़ बनाती है तो वो है - मेकअप! जी हां, सुरभि को बिना मेकअप के रहना बहुत पसंद है। आइये आपको दिखाते हैं उनका यही पसंदीदा नो मेकअप अवतार!
यह भी पढ़ें: क्यों हैं लड़कियां नकुल मेहता की दीवानी, ये हैं 12 दिलचस्प कारण
1. सुरभि को सबसे पहले पहचान मिली थी शो 'क़बूल है' के किरदार हया से। ज़रा देखिये अपने ऑनस्क्रीन अवतार से कितनी अलग हैं सुरभि-
2. नो-मेकअप लुक को पसंद करने वाली सुरभि ने अपने एक्टिंग करियर से पहले मार्केटिंग फील्ड में MBA किया था। और बहुत कम लोग जानते हैं कि सुरभि ट्रेन्ड भरतनाट्यम डांसर हैं।
3. यह तस्वीर है सुरभि के वर्कआउट सेशन के बाद की, जहां आप इन्हें बिना मेकअप के देख सकते हैं। सुरभि की ऐसी तस्वीरें उनके सोशल अकाउंट पर भरी पड़ी हैं।
4. सुरभि ने शो 'क़बूल है' से पहले कई टीवी विज्ञापन में भी काम किया है। यह तस्वीर है सुरभि और उनके दादाजी की।
5. सुरभि का एक और नो-मेकअप मगर ख़ूबसूरत अंदाज़! एक आम लड़की की तरह सुरभि अपने आपको बिना मेकअप के बहुत पसंद करती हैं।
6. सुरभि ने शो 'आहट' और 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में केमियो रोल भी किये हैं।
7. सुरभि पार्टीज़ में भी बिना मेकअप के जाना पसंद करती हैं और इसका अंदाज़ा आपको इन तस्वीरों से लग गया होगा।
यह भी पढ़ें: करन वाही के स्टेटमेंट पर भड़के इस टीवी शो के निर्माता, जवाब मांगेंगे
8. कभी-कभी सुरभि अपने लिप्स को पिंक ज़रूर कर लेती हैं मगर, इसके अलावा उनके चेहरे पर मेकअप कम ही दिखाई देता है।
9. इन दिनों शो 'इश्क़बाज़' से नाम कमा रही सुरभि, विद्या बालन के साथ फ़िल्म 'बॉबी जासूस' में भी एक छोटे से किरदार में नज़र आई थीं।
10. सुना है शूटिंग पूरी करने के बाद सुरभि कभी भी मेकअप उतारे बिना घर के लिए नहीं निकलती।
11. शो 'इश्क़बाज़' की शुरुआत में आपने सुरभि को एक मिडिल क्लास फैमिली की लड़की के रूप में देखा होगा और सुरभि को अपना वह दौर काफ़ी पसंद था क्योंकि उसके लिए उन्हें कम मेकअप करना होता था।
12. बिना मेकअप के भी इनकी ख़ूबसूरती कुछ कम नहीं लगती, है ना नेचुरल ब्यूटी?