'लगान' की ग्रेसी सिंह बनेंगी संतोषी मां
छोटे पर्दे से फिल्मी सितारों की करीबी जगजाहिर है। ढेर सारे कलाकार विभिन्न तरह के टेली शो में आ रहे हैं। नवीनतम नाम 'लगान' फेम ग्रेसी सिंह का जुड़ गया है। वो एंड टीवी के शो संतोषी मां में देवी संतोषी मां का रोल प्ले करेंगी। ये विशुद्ध मायथोलौजिकल शो
अमित कर्ण, मुंबई। छोटे पर्दे से फिल्मी सितारों की करीबी जगजाहिर है। ढेर सारे कलाकार विभिन्न तरह के टेली शो में आ रहे हैं। नवीनतम नाम 'लगान' फेम ग्रेसी सिंह का जुड़ गया है।
विवादित बयान के बाद आमिर ने किरण को मुंबई से दूर रहने को कहा
वो एंड टीवी के शो संतोषी मां में देवी संतोषी मां का रोल प्ले करेंगी। ये विशुद्ध मायथोलौजिकल शो नहीं होगा। ये आज की तारीख में सेट होगा। संतोषी मां की अनन्य भक्त की भूमिका रतन राजपूत निभाएंगी, जबकि शो में जूही परमार व उनके पति सचिन श्रॉफ भी होंगे।
शो से जुडऩे के बारे में ग्रेसी सिंह ने बताया, 'आध्यात्म स्वयं की तलाश है। मैं 2012 से उसमें रम गई हूं। मैंने साथ ही ब्रह्मकुमारी की दीक्षा भी ले ली थी। लिहाजा भौतिकवादी चीजों को बढ़ावा देने वाली चीजों से मेरा सरोकार नहीं है। मैं वैसी ही फिल्मों व टेली शो से जुडऩा चाहूंगी, जो सार्थक मनोरंजन और संदेश दे। इस लिहाज से 'संतोषी मां' शो से बेहतर चीज क्या हो सकती है, जो भौतिक चीजों से पीछा छुड़ाने की बातें करता है।'