'चिडि़याघर' के गधा प्रसाद को हुआ प्यार, क्या भाग जाएगा प्रेमिका के साथ?
'चिडि़याघर' का गधा प्रसाद, मरकटी से बहुत प्यार करता है और उससे शादी करना चाहता है। वह फैसला करता है कि या तो मरकटी के साथ भाग जाएगा या अपनी जान दे देगा।
नई दिल्ली (जेएनएन)। 'चिडि़याघर' में सब अच्छा नहीं चल रहा है। गोमुख (सुमित अरोड़ा) झूठ के गड्ढे में गिर गया है। वह खुद को बाबूजी के रूप में प्रस्तुत कर रहा है और बाबूजी (राजेन्द्र गुप्ता) के रूप में गधा प्रसाद (जीतू शिवहरे) को अपने लेडी लव (आरती कंडपाल) को रिझाने के लिए मदद कर रहा है और उन्हें चिडि़याघर में रहने दे रहा है। दूसरी ओर, गधा प्रसाद पर प्यार का रंग चढ़ने लगा है और उसे मरकटी के रूप में अपना जीवनसाथी मिल गया है, लेकिन मरकटी के पिता मरकटप्रदेश के राजा (अनंग देसाई) का उन्हें कड़ा विरोध सहना पड़ रहा है।
मुंबई की सड़कों पर एक्ट्रेस मिली ऐसी हालत में कि जानकर रह जाएंगे दंग
उन्हें मरकटी के प्रति गधा प्रसाद के प्यार के बारे में भी पता है और वह जानते हैं कि उसने मरकटी को प्रपोज करने की योजना किस तरह बनाई है। वह जैसे ही कोई प्रतिक्रिया देने वाले होते हैं, असली बाबूजी सही समय पर आ जाते हैं और चिडि़याघर के सदस्यों के व्यवहार के लिए माफी मांगते हैं। हालांकि, मरकटेप्रदेश के राजा, जिन्हें झूठ बोलने वालों से नफरत है, उनकी कोई भी बात सुनने के मूड में नहीं हैं और अपनी बेटी को वापस ले जाने का फैसला करते हैं। गधा प्रसाद और मरकटी को जल्द ही एक-ंदूसरे की याद सताने लगती है और वे भागने की योजना बनाते हैं।
गधा प्रसाद, मरकटी से बहुत प्यार करता है और उससे शादी करना चाहता है। वह फैसला करता है कि या तो मरकटी के साथ भाग जाएगा या अपनी जान दे देगा। इस बीच चिडि़याघर के लोगों को गधा प्रसाद की ऐसी किसी योजना की भनक नहीं है और वे नहीं जानते कि उसने अपनी जिंदगी का ऐसा कोई महत्वपूर्ण फैसला लिया है। अब क्या गधा प्रसाद और मरकटी पकड़े जाएंगे? या वे किसी ऐसे सुरक्षित स्थान पर भागने में सफल होंगे, जहां उन्हें ढूंढा नहीं जा सके।
सरेआम आईपीएस अफसर से भिड़े अक्षय कुमार, मारे जोरदार पंच!
आरती कंडपाल, जो कि चिडि़याघर में मरकटी का किरदार निभा रही हैं, ने कहा, ‘मरकटी और गधा प्रसाद दोनों को ही अपने प्यार का अहसास हुआ है और वे आखिरकार भागने का फैसला करते है। वह टाॅमी की मदद मांगते हैं, लेकिन उन्हें बलवान के रूप में एक बाधा का सामना करना पड़ता है, जो उन्हें रोकता है। दूसरी ओर, दोनों के परिवार चिंता में हैं और उन्होंने उन दोनों को ढूंढने के लिए लोगों को भेजा है। अब क्या गधा प्रसाद और मरकटी, बलवान को चुनौती दे पाएंगे, ये तो चिडि़याघर के आने वाले एपिसोड में ही पता चलेगा। इसका प्रसारण प्रत्येक सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे सब टीवी पर होता है।