एकता कपूर ने क्यों लिया 300 घोड़ों का ऑडिशन?
रजत टोकस जिस घोड़े को शो में इस्तेमाल कर रहे हैं, वो बीमार पड़ गया। इसलिए उसकी जगह किसी दूसरे घोड़े को लाने की नौबत आ गयी।
मुंबई। एकता कपूर छोटे पर्दे की दुनिया में सास-बहू की शोज़ के लिए जानी जाती हैं, लेकिन जब ऐतिहासिक सीरियल्स बनाती हैं, तो उसकी भव्यता भी अलग ही दिखाई देती है। एकता का शो चंद्रनंदिनी इसकी मिसाल है, जिसके परफेक्शन के लिए वो कोई कमी नहीं छोड़ रहीं।
इस शो में श्वेता बसु और रजत टोकस लीड किरदार निभा रहे हैं। ख़बर है कि इस शो में आने वाले एपिसोड के लिए एक खास सिक्वेंस शूट किया गया है, जिसके लिए 300 घोड़े लाये गये हैं, लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इन 300 घोड़ों के साथ सिक्वेंस की शूटिंग नहीं हुई, बल्कि इन घोड़ों को सिर्फ़ आॅडिशन के लिए बुलाया गया था। दरअसल, रजत टोकस जिस घोड़े को शो में इस्तेमाल कर रहे हैं, वो बीमार पड़ गया। इसलिए उसकी जगह किसी दूसरे घोड़े को लाने की नौबत आ गयी।
महेश भट्ट के शो नामकरण का कोई नामलेवा नहीं, होगा ऑफ़ एयर
एकता ने सही घोड़े को चुनने के लिए प्रोडक्शन टीम से कहा। आश्चर्यजनक बात है कि 300 घोड़ों के आॅडिशन के बावजूद उन्हें अपने मनपसंद घोड़ा नहीं मिला, जिससे वो सही तरीके़ से शूट कर पायें। फिर अंत में रजत ने ख़ुद एक घोड़े को तैयार किया, जो घुड़सवारी अच्छी तरह जानते हैं और घोड़ों पर कमांड करना भी बखूबी जानते हैं।