आधी रात को नरीमन प्वाइंट पर ये कर रही थीं सोनाक्षी सिन्हा!
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की रातें इन दिनों अपने घर में नहीं बीत रही हैं। वह रातों को इन दिनों सो भी नहीं रही हैं। सोनाक्षी इन दिनों आधी रात को मुंबई के नरीमन प्वाइंट पर देखी जा रही हैं।
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की रातें इन दिनों अपने घर में नहीं बीत रही हैं। वह रातों को इन दिनों सो भी नहीं रही हैं। सोनाक्षी इन दिनों आधी रात को मुंबई के नरीमन प्वाइंट पर देखी जा रही हैं।
'ब्रदर्स' की करीना का फर्स्ट लुक देख रह जाएंगे दंग
आखिर आधी रात सोनाक्षी नरीमन प्वाइंट पर करती क्या हैं, ये सवाल आपके मन में उठ रहा होगा? लेकिन ऐसा-वैसा कुछ नहीं है, दरअसल, सोनाक्षी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'अकीरा' की शूटिंग में व्यस्त है। अकीरा की शूटिंग इन दिनों आधी रात में नरीमन प्वाइंट के आसपास चल रही है।
'बजरंगी भाईजान' के विरोधियों को सलमान का करारा जवाब
हाल ही में सोनाक्षी ने सोशल नेटर्किंग साइट पर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, 'सूर्य उदय हो रहा है और मैं अब तक घर नहीं पहुंची हूं। हद हो गई शुक्रवार की रात है और हम 'अकीरा' की शूटिंग कर रहे हैं। लेकिन मुझे अच्छा लग रहा है, क्योंकि मुझे इससे प्यार है।'