अपने कर्व को लेकर यह क्या बोल गईं 'दबंग गर्ल' सोनाक्षी सिन्हा
सोनाक्षी सिन्हा का कहना है, 'मैं हमेशा से एक कर्वसियश महिला हूं और मैं इसे खोना नहीं चाहती। ये मेरे लिए कुछ ऐसा है, जिसके वजह से मेरी अलग पहचान है और कोई भी अपनी पहचान नहीं खोना चाहेगा।'
नई दिल्ली। बॉलीवुड में दबंग गर्ल के नाम से मशहूर एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा का कहना है कि वो हमेशा ही कर्वसियश महिला बने रहना चाहती हैं। उन्हें अपने कर्व को लेकर अच्छा महसूस होता है। यह बात इसलिए अहम है क्योंकि आज के दौर मेें एक्ट्रेसेस स्लिम बॉडी के लिए घंटों जिम में पसीना बहाती हैं। ऐसे में सोनाक्षी का ये अंदाज निश्चित रूप से बेबाक है।
प्रियंका चोपड़ा ने भी की थी जान देने की कोशिश, पूर्व मैनेजर का खुलासा
सोनाक्षी कहती हैं, 'मैं हमेशा एक कर्वसियश महिला ही बने रहना चाहती हूं और इससे छुटकारा नही पाना चाहती। बकौल सोनाक्षी, मैं हमेशा से एक कर्वसियश महिला हूं और मैं इसे खोना नहीं चाहती। ये मेरे लिए कुछ ऐसा है, जिसके वजह से मेरी अलग पहचान है और कोई भी अपनी पहचान नहीं खोना चाहेगा।'
रश्मि देसाई नहीं, ये एक्ट्रेस बनेंगी अंगूरी भाभी!
सोनाक्षी का कहना है, 'मुझे बिल्कुल फर्क नहीं पड़ता कि लोग मेरे बारे में क्या सोचते हैं, मेरे लिए यह जरूरी है कि मैं क्या चाहती हूं। मैं फैशन के इस दौर में लड़कियों को बढ़ते हुए देखना चाहती हूं और समाज के लिए एक मिसाल बनना चाहती हूं। मैं हमेशा मेरी शैली और फैशन से जुड़े रहना चाहती हूं।'