खत्म हुई एक और प्यार की दास्तां,सुजैन ने मांगा रितिक से तलाक
मुंबई। बॉलीवुड की खूबसूरत जोड़ियों में शुमार होने वाली रितिक रोशन और सुजैन खान की जोड़ी बिछड़ रही है। जी हां खुद रितिक ने इस बात की पुष्टि की है कि सुजैन ने उनसे तलाक मांगा है और वे उनके फैसले की इज्जत करेंगे। इस खबर ने बी टाउन में खलबली मचा दी है। अगर ऐसा होता है तो बॉलीवुड में एक और प्यार की कहानी का अंत हो जाएगा।
मुंबई। बॉलीवुड की खूबसूरत जोड़ियों में शुमार होने वाली रितिक रोशन और सुजैन खान की जोड़ी बिछड़ रही है। जी हां खुद रितिक ने इस बात की पुष्टि की है कि सुजैन ने उनसे तलाक मांगा है और वे उनके फैसले की इज्जत करेंगे।
इस खबर ने बी टाउन में खलबली मचा दी है। अगर ऐसा होता है तो बॉलीवुड में एक और प्यार की कहानी का अंत हो जाएगा। हालांकि इससे पहले रितिक ने इस तरह की खबरों को सिरे से खारिज किया था, लेकिन आज वो सच हो गया है। बी टाउन में इस जोड़ी मिसाल दी जाती थी,लेकिन अब 13 साल का ये बंधन टूटने जा रहा है।
रितिक ने कहा कि भले ही ये रिश्ता खत्म हो रहा है,लेकिन सुजैन उनका प्यार थीं और हमेशा रहेंगी। वे उनके जीवन की सबसे बड़ी खुशी हैं।
दोनों के अलग होने की खबरें काफी दिनों से ही चर्चा में थीं,लेकिन रितिक ने बीते दिनों इस बात की पुष्टि कर दी है। रितिक ने मीडिया से कहा कि यह पल उनके परिवार के लिए काफी तनाव वाला है। सुजैन ने वर्षो पुराने रिश्ते को खत्म करने का निर्णय लिया है। दोनों के दो प्यारे-प्यारे बच्चें भी हैं। रितिक ने कहा कि शायद इस रिश्ते में कहीं न कहीं कोई कमी रही होगी तभी ऐसा हुआ है। हालांकि दोनों के अलग होने की कोई खास वजह अब तक सामने नहीं आ रही है।
पढ़ें : रितिक रोशन ले सकते हैं सुजैन से तलाक?
गौरतलब है कि फिल्म इंडस्ट्री में सुजैन और अर्जुन रामपाल की नजदीकियां चर्चा में हैं। सूत्रों के मुताबिक अर्जुन और सुजैन पिछले कुछ समय से एक-दूसरे के अच्छे दोस्त हैं। दोनों अपनी इस दोस्ती को एक अलग मुकाम तक ले जा सकते हैं। माना जा रहा है कि सुजैन अपनी मां और बच्चों के साथ बांद्रा स्थित फ्लैट में रहेंगी। हालांकि रितिक और सुजैन ने साथ में इस घर को खरीदा था।
काफी दिनों से ही दोनों कई जगहों पर अलग-अलग दिखाई देते हैं। पिछले 6 सितंबर को रितिक के पिता राकेश रोशन की जन्मदिन पार्टी में भी सुजैन अपनी मां जरीन खान और भाई जायद खान व बहन फराह खान अली के साथ मुश्किल से आधे घंटे के लिए ही आईं थीं। केक काटे जाने के दौरान उन्होंने रितिक से दूरी भी बनाए रखी थी। कृष-3 के प्रमोशन के मौके पर भी सुजैन नदारद थीं। बीते 15 नवंबर को उन्हें रितिक के साथ एक पुरस्कार समारोह में जाना था, लेकिन वे नहीं गईं।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर