आलिया भट्ट के कारण वरुण धवन की गर्लफ्रेंड हुईं इतनी परेशान!
वरुण धवन की गर्लफ्रेंड इन दिनों असुरक्षित महसूस कर रही हैं और वजह हैं आलिया भट्ट। जानिए क्या है पूरा मामला।
मुंबई (जेएनएन)। खबर है कि वरुण धवन की कथित गर्लफ्रेंड नताशा दलाल इन दिनों असुरक्षित महसूस कर रही हैं, जो एक फैशन डिजाइनर हैं। दरअसल, बात ये है कि उन्हें वरुण की अपने को-स्टार्स के साथ की नजदीकियां रास नहीं नहीं आ रही हैं। खास तौर से आलिया भट्ट को लेकर वो कुछ ज्यादा ही चिंतित हैं।
'झलक दिखला जा' के लिए जैकलिन फर्नांडिस की फीस जान रह जाएंगे दंग!
2014 में आई फिल्म 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' के दौरान भी वरुण और आलिया की नजदीकियों की चर्चा थी आैर अब अमेरिका में आयोजित ड्रीम टूर के दौरान भी आलिया, वरुण पर कुछ खास ध्यान देती नजर आई हैं। इस वजह से उनके कथित ब्वॉयफ्रेंड सिद्धार्थ मल्होत्रा के भी नाराज होने की खबर सामने आई है।
परिणीति चोपड़ा ने की ऐसी हरकत, लोग करने लगे आलोचनाएं
आलिया के अलावा हाल ही में परिणीति चोपड़ा के साथ भी वरुण की काफी जबरदस्त कैमेस्ट्री देखने को मिली। दोनों फिल्म 'ढिशुम' के हॉट आइटम नंबर 'जानेमन आह' में साथ नजर आए और इस दौरान ही उनकी ऑफ स्क्रीन कैमेस्ट्री भी खूब जम गई। खैर, अब सुनने में यह भी अा रहा है कि आलिया के साथ वरुण की करीबियों को देखते हुए नताशा अमेरिका रवाना हो रही हैं।