बेटी को पढ़ाते नजर आए अक्षय, ट्विंकल ने शेयर की प्यारी तस्वीर
अक्षय कुमार भले ही अपनी शूटिंग में बिजी रहते हैं। मगर बात जब फैमिली की हो तो हमेशा उनके पास समय होता है। इन दिनों वो अपनी बेटी नितारा को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। अब दोनों पिता-बेटी की एक और बहुत ही प्यारी तस्वीर सामने आई है। इसमें अक्षयसोनाक्ष्kh
मुंबई। अक्षय कुमार भले ही अपनी शूटिंग में बिजी रहते हैं। मगर बात जब फैमिली की हो तो हमेशा उनके पास समय होता है। इन दिनों वो अपनी बेटी नितारा को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। अब दोनों पिता-बेटी की एक और बहुत ही प्यारी तस्वीर सामने आई है। इसमें अक्षय सुबह-सुबह नितारा को कुछ पढ़कर सुनाते नजर आ रहे हैं। अक्षय की पत्नी और नितारा की मां ट्विंकल खन्ना ने दोनों की यह प्यारी तस्वीर फैंस के बीच शेयर की है।
Early morning reading session #Ladybird pic.twitter.com/Y5bIurYzme
— Twinkle Khanna (@mrsfunnybones) November 9, 2015
इससे पहले पूरी फैमिली के साथ विदेश में छुट्टियां मनाने गए अक्षय की कई तस्वीरें भी ट्विंकल ने शेयर की थी। इनमें वो नितारा के साथ मस्ती करते नजर आए थे। एक तस्वीर में तो दोनों पिता-बेटी बीच किनारे पूल में इन्जॉय करते कैमरे में कैद हुए थे। इस तस्वीर में नितारा अपने पिता की गोद में थी। साथ में आसपास बहुत ही खूबसूरत नजारा भी देखने को मिला था।
Beach, great weather and my little princess by my side...just what the doctor ordered :) #goodtimes #beachbaby pic.twitter.com/MVGfysIWA0
— Akshay Kumar (@akshaykumar) October 23, 2015
आपको बता दें कि अक्षय और ट्विंकल का एक बेटा आरव भी है। दोनों माता-पिता के तौर पर बखूबी अपने बच्चों की जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। अक्षय हाल ही में फिल्म 'सिंह इज ब्लिंग' में नजर आए थे, जो बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने में भी कामयाब रही थी। अब उनकी अगली फिल्म 'एयरलिफ्ट' आने वाली है, जिसमें उनके अपोजिट 'लंच बॉक्स' की हीरोइन निम्रत कौर नजर आने वाली हैं।
अबराम की यह क्यूट सेल्फी देख शाहरुख की तरह आप भी हो जाएंगे फिदा