Move to Jagran APP

'जुड़वा2' का बॉक्स ऑफ़िस पर ज़ोरदार जलवा, बंपर कमाई का रिकॉर्ड

सलमान स्टारर सुपर हिट फ़िल्म 'जुड़वा' का रीमेक होने की वजह से वरुण के लिए ये टफ़ टास्क माना जा रहा था, मगर...

By Manoj VashisthEdited By: Published: Sat, 30 Sep 2017 11:02 AM (IST)Updated: Mon, 02 Oct 2017 09:33 PM (IST)
'जुड़वा2' का बॉक्स ऑफ़िस पर ज़ोरदार जलवा, बंपर कमाई का रिकॉर्ड

मुंबई। सलमान ख़ान की फ़िल्म 'जुड़वा' के रीमेक 'जुड़वा2' ने बॉक्स ऑफ़िस पर शानदार ओपनिंग ली है। अगर पहले दिन के कलेक्शंस ही देखें तो बॉलीवुड में वरुण धवन इस साल के तीसरे बेस्ट ओपनर बन गये हैं।  

loksabha election banner

डेविड धवन निर्देशित फ़िल्म में वरुण ने डबल रोल निभाया और उनके साथ जैकलीन फ़र्नांडिस और तापसी पन्नू फ़ीमेल लीड रोल में नज़र आयीं। सलमान स्टारर सुपर हिट फ़िल्म 'जुड़वा' का रीमेक होने की वजह से वरुण के लिए ये टफ़ टास्क माना जा रहा था, मगर ट्रेड जानकारों के मुताबिक़, पहले दिन 16.10 करोड़ के कलेक्शन के ज़रिए वरुण ने अपनी स्टार पॉवर साबित की है। 'जुड़वा2' शुक्रवार (29 सितंबर) को भारत में 3500 और विदेशों में 625 स्क्रींस पर रिलीज़ की गयी है। शानदार ओपनिंग के साथ वरुण की 'जुड़वा2' इस साल के टॉप 5 कलेक्शंस की लिस्ट में चौथे स्थान पर आ गयी है। 

यह भी पढ़ें: जुड़वा2 रिलीज़ हो गयी, क्या टॉप 10 ओपनिंग वीकेंड लिस्ट में बना पाएगी जगह

पहले नंबर पर 'बाहुबली2' है, जिसने 41 करोड़ की ओपनिंग ली थी। दूसरे स्थान पर सलमान ख़ान की 'ट्यूबलाइट' है, जिसे 21.15 करोड़ की ओपनिंग मिली। तीसरा स्थान शाह रुख़ ख़ान की 'रईस' को मिला है, जिसने 20.42 करोड़ जमा किये थे और पांचवीं पोज़िशन भी शाह रुख़ की 'जब हैरी मेट सेजल' को मिली है, जिसने 15.25 करोड़ का कलेक्शन पहले दिन किया था। 

यह भी पढ़ें: हिंदी सिनेमा में 65 साल पहले पहली बार इस अनोखी एक्ट्रेस ने निभाया था डबल रोल

'जुड़वा2' को क्रिटिक्स ने मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है। हालांकि सभी ने इसे वरुण का वन-मैन शो बताया है। फ़िल्म में सलमान ख़ान के केमियो के साथ 'जुड़वा' के दो गानों का भी इस्तेमाल किया गया है। 'जुड़वा' 1997 में रिलीज़ हुई थी और सलमान ने पहली बार डेविड घवन के निर्देशन में काम किया था। 'जुड़वा' 1994 की तेलुगु हिट 'हेलो ब्रदर' का रीमेक थी, जो ख़ुद जैकी चैन की 1992 में आयी 'ट्विन ड्रैगंस' पर आधारित थी। 

यह भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन को दिलायी थी फ़िल्म, हीरो से कम नहीं था महमूद का जलवा

2017 में वरुण की ये दूसरी रिलीज़ है। उनकी पहली फ़िल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' है, जिसने 12.25 करोड़ का कलेक्शन पहले दिन किया था और लगभग 116 करोड़ का लाइफ़ टाइम कलेक्शन करके सुपर हिट रही। 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' 2017 के टॉप 10 ओपनिंग वीकेंड कलेक्शंस की लिस्ट में भी शामिल है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.