फिर चला दीपिका-रणबीर का जादू, 'तमाशा' ने पहले दिन कमाए करोड़ों
दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर की जोड़ी ने एक बार फिर से अपना जलवा दिखाना शुरू कर दिया है। इस शुक्रवार रिलीज हुई दोनों की फिल्म 'तमाशा' ने पहले ही दिन 10 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर दिखाई है। भारत में 2100 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई इस फिल्म ने
मुंबई। दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर की जोड़ी ने एक बार फिर से अपना जलवा दिखाना शुरू कर दिया है। इस शुक्रवार रिलीज हुई दोनों की फिल्म 'तमाशा' ने पहले ही दिन 10 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर दिखाई है।
अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर हासिल किया ये मुकाम, सेट किया अगला टारगेट
भारत में 2100 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई इस फिल्म ने रिलीज के दिन 10.87 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। मल्टिप्लेक्स और मेट्रो सीटीज में फिल्म ने सबसे ज्यादा पैसे बटोरे हैं।
व्यापार विश्लेषक तरण आदर्श ने ट्विटर पर फिल्म के कलेक्शन की जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट किया, 'तमाशा ने शुक्रवार 10.87 करोड़ कमाए। प्लेक्स/मेट्रो में दमदार है। भारत में व्यापार।'
#Tamasha Fri ₹ 10.87 cr. Strong at plexes/metros. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) November 28, 2015
इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी 'तमाशा' को विदेशों में 571 स्क्रीन्स पर रिलीज मिली है। फिल्म में दीपिका और रणबीर की एक्टिंग की काफी तारीफ की जा रही है। साथ ही सिंगल रिलीज होने की वजह से माना जा रहा है कि शनिवार और रविवार को फिल्म और ज्यादा कमाई कर सकती है।