दूसरे दिन गिरा 'सिंह इज ब्लिंग' का कलेक्शन
अक्षय कुमार की फिल्म 'सिंह इज ब्लिंग' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई करते हुए रिकॉर्ड तोड़ दिया था। लेकिन दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है। रिलीज के दिन शुक्रवार को फिल्म ने 20.67 करोड़ रुपये बटोरे थे। इसके साथ ही ये
मुंबई। अक्षय कुमार की फिल्म 'सिंह इज ब्लिंग' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई करते हुए रिकॉर्ड तोड़ दिया था। लेकिन दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है।
रिलीज के दिन शुक्रवार को फिल्म ने 20.67 करोड़ रुपये बटोरे थे। इसके साथ ही ये अक्षय कुमार की अब तक की सबसे बड़ी ओपनर बन गई थी।
शनिवार को फिल्म ने 14.50 करोड़ का बिजनेस किया। अक्सर शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को फिल्मों की कमाई में बढ़ोतरी ही दर्ज की जाती है लेकिन 'सिंह इज ब्लिंग' के साथ उल्टा हुआ है।
हालांकि फिल्म ने अब तक 35.17 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
व्यापार विश्लेषक तरण आदर्श ने ट्विटर पर फिल्म के कलेक्शन की जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया, 'सिंह इज ब्लिंग ने शुक्रवार को 20.67 करोड़, शनिवार को 14.50 करोड़ कमाए। भारत में कुलः 35.17 करोड़ का बिजनेस। रविवार को बिजनेस में बढ़ोतरी होनी चाहिए।'
#SinghIsBliing Fri 20.67 cr, Sat 14.50 cr. Total: ₹ 35.17 cr. India biz... Biz should escalate on Sunday.
— taran adarsh (@taran_adarsh) October 4, 2015
फिल्म ने विदेशों में दो दिनों में 6.52 करोड़ का बिजनेस किया।
#SinghIsBliing Overseas - Thu+Fri: $ 1 million [₹ 6.52 cr].
— taran adarsh (@taran_adarsh) October 3, 2015
प्रभुदेवा के निर्देशन में बनी 'सिंह इज ब्लिंग' में एमी जैकसन और लारा दत्ता भी हैं।