खूब चली मर्दानी
यशराज फिल्म्स की प्रदीप सरकार निर्देशित मर्दानी का पहले वीकेंड का कलेक्शन 14 करोड़ से अधिक रहा।
मुंबई (अजय ब्रह्मात्मज)। यशराज फिल्म्स की प्रदीप सरकार निर्देशित मर्दानी का पहले वीकेंड का कलेक्शन 14 करोड़ से अधिक रहा।
बॉक्स आफिस पर फिल्म की शुरुआत धीमी रही। पहले दिन साढ़े तीन करोड़ के कलेक्शन से लगा कि मर्दानी दर्शकों को पसंद नहीं आई, लेकिन शुक्रवार और शनिवार को कलेक्शन में बढ़ोतरी हुई। रविवार को इसका कलेक्शन 6 करोड़ से अधिक रहा।
इस फिल्म को समीक्षकों की सराहना मिली है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने फिल्म की सार्वजनिक तारीफ की और मध्यप्रदेश में इसे करमुक्त कर दिया है। रानी मुखर्जी की प्रशंसा हो रही है। थिएटर में मर्दानी की टक्कर सिंघम रिटर्न्स से चल रही है। पर्याप्त स्क्रीन नहीं मिलने से मर्दानी के शोज कम हैं। उधर सिंघम रिटर्न्स दूसरे हफ्ते में भी दर्शकों को आकर्षित करती रही।