आमिर-शाहरुख के लिए चुनौती बने सलमान
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में यह कथन आम है कि मेरी होड़ तो खुद से है। सलमान खान की 'किक' का कलेक्शन इसी कथन को साबित
मुंबई,(अजय ब्रह्मात्मज)। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में यह कथन आम है कि मेरी होड़ तो खुद से है। सलमान खान की 'किक' का कलेक्शन इसी कथन को साबित करता है। फिलहाल सलमान खान ने अपना नया रिकॉर्ड बना लिया है।
अभी तक सर्वाधिक कलेक्शन की उनकी फिल्म 'एक था टाइगर' थी। इस फिल्म का कुल कलेक्शन 194.18 करोड़ रहा था। 'किक' ने 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। दूसरा हफ्ता पूरा होने तक यह फिल्म कुछ नए रिकॉर्ड बना लेगी। ईद के मौके पर अपनी फिल्म रिलीज करने का फायदा सलमान खान को मिलता रहा है। इस बार दर्शकों ने मोटी ईदी दे दी है। इस फिल्म से पहली बार निर्देशन में आए साजिद नाडियाडवाला के लिए भी यह कामयाबी महत्वपूर्ण है।
भविष्य में वे थोड़े ज्यादा आत्मविश्वास के साथ निर्देशन करेंगे। 'किक' ने विदेशों से 50 करोड़ से अधिक की कमाई की है। 'किक' की कामयाबी शाहरुख खान की 'हैप्पी न्यू ईयर' और आमिर खान की 'पीके' के लिए बड़ी चुनौती हो
गई है।