समीक्षक नहीं, दर्शकों को पसंद आई 'की एंड का' : करीना कपूर
फिल्म समीक्षा पर सिने जगत के कई दिग्गज कलाकार सवाल उठा चुके हैं। अब करीना कपूर खान भी इसमें शामिल हो गई हैं।
मुंबई। फिल्म समीक्षा पर सिने जगत के कई दिग्गज कलाकार सवाल उठा चुके हैं। अब करीना कपूर खान भी इसमें शामिल हो गई हैं। करीना के मुताबिक, फिल्में दर्शकों के बदौलत चलती हैं, समीक्षा के आधार पर नहीं। करीना अभिनीत 'की एंड का' हाल में ही रिलीज हुई है। फिल्म समीक्षकों ने इसे ज्यादा तवज्जो नहीं दी, लेकिन दर्शकों ने इसे पसंद किया है।
नसीरुद्दीन शाह के साथ फिर काम करने की ऋषि कपूर ने जताई इच्छा
पूर्व में भी समीक्षकों द्वारा नकारी गई फिल्में सफल रही हैं। इस बाबत पूछे जाने पर करीना ने कहा, ''की एंड का' को ज्यादातर समीक्षकों ने पसंद नहीं किया, लेकिन दर्शकों को यह फिल्म रास आई है। मेरी समझ में यह ज्यादा महत्वपूर्ण है। कलाकारों को यह समझना चाहिए कि फिल्में आम जनता और प्रशंसकों की बदौलत चलती हैं।'
पूजा मिश्रा ने सनी लियोन पर किया 100 करोड़ का मुकदमा
गौरतलब है कि 'की एंड का' में करीना के अपोजिट अर्जुन कपूर हैं। इस फिल्म में करीना कमाने वाली पत्नी और अर्जुन घर में रहने वाले पति बने हैं। आर बाल्कि द्वारा निर्देशित इस फिल्म में भारतीय समाज में पति-पत्नी को लेकर पारंपरिक अवधारणा टूटती नजर आती है। यहीं 'की एंड का' खासियत है।