अपने ही शो में नजर नहीं आएंगे यो यो हनी सिंह
जी हां, सिंगर यो यो हनी सिंह अपने रियलिटी शो 'इंडियाज रॉ स्टार' के अगले दो एपिसोड में नजर नहीं आएंगे। चोट के चलते
By rohitEdited By: Published: Thu, 02 Oct 2014 01:35 PM (IST)Updated: Thu, 02 Oct 2014 01:39 PM (IST)
मुंबई। जी हां, सिंगर यो यो हनी सिंह अपने रियलिटी शो 'इंडियाज रॉ स्टार' के अगले दो एपिसोड में नजर नहीं आएंगे। चोट के चलते हनी शूटिंग नहीं सकते।
शाहरुख खान की फिल्म हैप्पी न्यू ईयर की टीम के साथ अमेरिका में स्लैम टूर के दौरान हनी सिंह चोटिल हो गए थे। इसके बाद वे स्लैम टूर बीच में ही छोड़कर वापस आ गए थे। डॉक्टरों ने उन्हें आराम की सलाह दी है।
हनी सिंह की अनुपस्थिति में इस शो में संगीत जगत की कुछ जानी-मानी हस्तियां और बॉलीवुड सितारे नजर आएंगे। इस हफ्ते के एपिसोड के लिए कल ही एपिसोड शूट हुआ है। इस एपिसोड में म्यूजिक कम्पोजर सलीम-सुलेमान और अभिनेता अभिषेक बच्चन नजर आएंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें