जानिए क्यों, हर बार बेटी का चेहरा छुपाते हैं अक्षय कुमार
अक्षय कुमार अपने परिवार के लिए काफी प्रोटेक्टिव हैं। तभी तो मीडिया के सामने उनका परिवार कम ही नजर आता है।
नई दिल्ली।अक्षय कुमार बेहतरीन अभिनेता हैं, ये तो आप सभी मान ही गए होंगे, लेकिन वो एक अच्छे पति और पिता भी हैं इस बात को आज हम आपको बताएंगे। अपने बच्चों को अच्छे संस्कार देने के साथ वो उन्हें मीडिया से भी काफी दूर रखते हैं। तभी तो उनकी बेटी नितारा और बेेटे आरव की तस्वीरें आपको कम ही देखने में मिलती होंगी।
देखिए नितारा के लिए कितने अच्छे पापा हैं अक्षय कुमार
अक्षय के साथ नितारा कई मौके पर नजर आईं हैं लेकिन उन्होंने कभी उनका फेस छुपा लिया तो भी मीडिया को चकमा देकर बेटी को लेकर दूर हो गए। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर भी जब कभी वो अपनी बेटी के साथ फोटो शेयर करते हैं कभी भी नितारा का फेस नजर नहीं आता है। अब सवाल ये उठता है कि अक्षय आखिर ऐसा करते क्यों हैं। तो चलिए आपकी इस जिग्यासा को भी शांत कर देते हैं।
बारिश में अक्षय कुमार को इस लड़की संग भीगने में आता है मजा!
दरअसल अक्षय अपने परिवार को लेकर काफी प्रोटेक्टिव हैं। वो जानते हैं की मीडिया कई बार मसालेदार खबर बनाने के लिए कुछ ज्यादा ही लिख जाती है और अक्षय नहीं चाहते की उनकी बेटी नितारा के साथ भी कुछ ऐसा हो। वो नहीं चाहते की मीडिया नितारा के बारे में कुछ भी अनाप शनाप लिखे। यही वजह है वो मीडिया के सामने अपनी बेटी का चेहरा छुपा लेते हैं।