आखिर किसकी तरफ इशारा कर रही हैं बिपाशा बसु?
कई बार प्यार में चोट खा चुकीं बिपाशा बसु ने हाल ही में एक ऐसा ट्वीट किया, जिसे पढ़ उनके पास्ट रिलेशनशिप की याद आ गई! मगर ये पता नहीं चल पाया कि बिपाशा बसु का इशारा किसकी तरफ है! वैसे तो वह कुछ दिनों पहले अपनी फिल्म 'अलोन' के
मुंबई। कई बार प्यार में चोट खा चुकीं बिपाशा बसु ने हाल ही में एक ऐसा ट्वीट किया, जिसे पढ़ उनके पास्ट रिलेशनशिप की याद आ गई! मगर ये पता नहीं चल पाया कि बिपाशा बसु का इशारा किसकी तरफ है! वैसे तो वह कुछ दिनों पहले अपनी फिल्म 'अलोन' के हीरो करण्ा सिंह ग्रोवर के साथ गोवा में मस्ती करती नजर आई थीं, मगर उनके इस ट्वीट से यही लग रहा है कि वह अब भी अपने पास्ट रिलेशनशिप का दर्द भूला नहीं पाई हैं!
सनी लियोन से घबराकर शाहिद कपूर ने छोड़ दी फिल्म!
चलिए बता ही देते हैं कि आखिरकार बिपाशा ने ऐसा क्या ट्वीट कर दिया, जो इतना हो-हल्ला मच गया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा था, 'निर्भरता कम करो और आजादी को इंज्वाॅए करो। निर्भरता से उम्मीदें बढ़ती हैं और फिर हताशा।' अब इस ट्वीट से साफ पता चलता है कि ये प्यार में चोट खा चुके किसी इंसान ने किया है और बिपाशा नहीं चाहतीं कि कोई और भी इस तरह की तकलीफ में पड़े।
क्यों लोगों की नजरों से छिपकर चलती हैं नरगिस फाखरी?
खैर, बिपाशा का ट्वीट पढ़कर दिमाग में सबसे पहला सवाल यही अाता है कि आखिर उनका इशारा किसकी तरफ है? जॉन अब्राहम या हरमन बावेजा या फिर कोई और? जॉन के साथ बिपाशा का लंबे समय तक अफेयर चला था और दोनों की जोड़ी भी खूब हिट थी, मगर जॉन ने अब उन्हें छोड़ किसी और शादी कर ली है। जॉन के बाद बिपाशा हरमन के प्यार में पड़ीं, मगर बाद में उनके साथ भी ब्रेकअप हो गया।