VIDEO: सोनाक्षी की फिल्म 'अकीरा' के लिए अक्षय का येे अंदाज आपको जरूर आएगा पसंद
सोनाक्षी सिन्हा अपनी आने वाली फिल्म 'अकीरा' में खतरनाक स्टंट्स करती नजर आएंगी। अक्षय कुमार ने भी सशक्त अंदाज में उनकी इस फिल्म को प्रमोट किया है। वीडियो देख लीजिए।
मुंबई (जेएनएन)। सोनाक्षी सिन्हा का असल 'दबंग' अंदाज उनकी फिल्म 'अकीरा' में दिखने वाला है। यह एक एक्शन फिल्म है और बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार इस फिल्म को देखने को उत्सुक हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए सशक्त अंदाज में इस फिल्म को प्रमोट किया है।
पुलिस की वर्दी छोड़ 'दीया और बाती' की एक्ट्रेस बिकनी में आईं नजर, देखें
अक्षय 'राउडी राठौर' और 'हॉलीडे' जैसी कई फिल्मों में सोनाक्षी के साथ काम कर चुके हैं। वो इस वीडियो में 'अकीरा' को प्रमोट करते हुए महिला सशक्तिकरण की बात कर रहे हैं।
ये क्या...कलर्स पर लौट आए कपिल और शुरू हो गया 'कॉमेडी नाइट्स'!
इस वीडियो में अक्षय कहते हैं कि इस वक्त वो पुराने लखनऊ में हैं और उनके पीछे गोमती नदी है। जिस तरह से इस देश की महिलाएं अपनी उपलब्धियों से इतिहास रचती जा रही हैं, उससे वो बेहद खुश हैं। साथ ही कहते हैं कि कुछ ही दिनों में सोनाक्षी भी यह दिखाने के लिए 'अकीरा' लेकर आ रही हैं कि किक मारने वालीं भारत की महिलाएं असल में कैसी हो सकती हैं। आप यह अक्षय का पूरा वीडियो देख लीजिए, 'अकीरा' को प्रमोट करने का उनका यह अंदाज और उनकी बातें आपको जरूर पसंद आएंगी। ए आर मुरुगदास द्वारा निर्देशित यह फिल्म दो सितंबर को रिलीज हो रही है।