Move to Jagran APP

Modern के बाद अब Retro look में देखिए जाह्नवी कपूर को

19 साल की जाह्ववी बॉलीवुड में जल्दी ही एंट्री करने वाली हैं।

By Rahul soniEdited By: Published: Sun, 11 Jun 2017 05:59 PM (IST)Updated: Sat, 17 Jun 2017 09:33 AM (IST)
Modern के बाद अब Retro look में देखिए जाह्नवी कपूर को

मुंबई। स्टारकिड्स इन दिनों सुर्खियों में हैं। बात करें बोनी कपूर और श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर की तो वो भी इन दिनों अलग-अलग जगहों पर दिखाई दे रही हैं। हाल ही वो एयरपोर्ट में दिखीं जहां पर उनका लुक बिलकुल डिफरेंट था। 

loksabha election banner

अभी तक आपने जाह्नवी कपूर का मॉडर्न और वेस्टर्न अवतार कई बार देखा होगा। कभी शॉट्स तो कभी वन पीस ड्रेस में। लेकिन इस बार हम आपको कुछ अलग दिखाने जा रहे हैं। हाल ही में जब जाह्नवी कपूर एयरपोर्ट पर स्पॉट की गईं तो उनका लुक रेट्रो जैसा था। आप खुद देख लीजिए। 

यह भी पढ़ें: डॉ. मशहूर गुलाटी के क्लिनिक में आये सलमान खान, जमकर जली हंसी की Tubelight

जी हां, फोटो में आप देख सकते हैं कि उन्होंने इस बार अपने ड्रेसअप और लुक को चेंज किया।

जाह्नवी ने लाइट ब्लू कलर का फुल लेंथ पेंट और व्हाइट कलर का टॉप वियर किया था। वहीं उनके हाथ में एक ब्यूटीफुल बैग भी था। आपको बता दें कि, कुछ दिन पहले जब उन्हें मुंबई के बांद्रा इलाके में स्पॉट किया गया था तब उनका लुक मॉडर्न था। 

बताते चलें कि, 19 साल की जाह्ववी बॉलीवुड में जल्दी ही एंट्री करने वाली हैं। जानकारी के अनुसार उनकी पहली फ़िल्म मराठी फ़िल्म 'सैराट' की हिंदी रीमेक होगी।

हालांकि अभी तक फ़िल्म का नाम सामने नहीं आया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.