आयशा टाकिया के बेटे मिकेल की क्यूटनेस देखी क्या आपने, देखें तस्वीरें
आयशा टाकिया का म्यूजिक वीडियो हाल ही में रिलीज़ हुआ है।
मुंबई। सलमान खान स्टारर सुपरहिट फिल्म वॉन्टेड में काम कर चुकी एक्ट्रेस आयशा टाकिया इन दिनों अपने म्यूजिक वीडियो को लेकर सुर्खियों में हैं। आयशा के साथ इन दिनों उनके क्यूट बेटे मिकेल भी सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल, आयशा के साथ इन दिनों मिकेल भी दिखाई दे रहे हैं।
बॉलीवुड में इन दिनों स्टारकिड्स का बोलबाला है। किसी की क्यूटनेस की बात होती है तो किसी के नॉटी बिहेवियर की। बॉलीवुड में एक और क्यूट स्टारकिड इन दिनों सुर्खियों में है और वो है अायशा टाकिया का बेटा मिकेल। जी हां, मिकेल हाल ही में आयशा के साथ दिखाई दिए। उनका लुक भी बिल्कुल अलग है।
यह भी पढ़ें: Box Office:क्या ट्यूबलाइट से सलमान बना पाएंगे इतिहास, कमाई की ये है भविष्यवाणी
इस तस्वीरे में आप देख सकते हैं आयशा टाकिया के बेटे की क्यूटनेस।
आयशा हाल ही में अपने म्यूजिक वीडियो के प्रमोशन के लेकर जागरण डॉट कॉम अॉफिस आईं थीं। उनके साथ थे बेटे मिकेल। मिकेल के लॉन्ग हेयर्स थे। वहीं उनके हाथों में स्पाइडरमैन था और उनके शूज़ भी स्पाइडरमैन वाले ही थे। आपको बता दें कि, आयशा टाकिया का म्यूजिक वीडियो हाल ही में रिलीज़ हुआ है जो गर्ल ट्रेफिकिंग पर आधारित है।