देखें, सोनाक्षी ने क्यों कहा 'नाचना है तो फर्राटे मारके नाचो'
अब ये तो आप भी मानते होंगे कि सोनाक्षी सिन्हा एक्टिंग के अलावा डांस भी कमाल की करती हैं। वो जल्द ही अभिषेक बच्चन और ऋषि कपूर की फिल्म 'आॅल इज वेल' में एक मस्त आइटम नंबर करती नजर आएंगी। फिलहाल इसका टीजर रिलीज हो गया है।
मुंबई। अब ये तो आप भी मानते होंगे कि सोनाक्षी सिन्हा एक्टिंग के अलावा डांस भी कमाल की करती हैं। वो जल्द ही अभिषेक बच्चन और ऋषि कपूर की फिल्म 'आॅल इज वेल' में एक मस्त आइटम नंबर करती नजर आएंगी। फिलहाल इसका टीजर रिलीज हो गया है।
क्या अजय देवगन की इस फिल्म के लिए नहीं मिल पा रहीं हीरोइनें?
सोनाक्षी सिन्हा ने इस आइटम नंबर को अपने टि्वटर अकाउंट से ट्वीट भी किया है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा है, 'नाचना है तो फर्राटे मारके नाचो वरना मत नाचो'। इस आइटम नंबर के बोल भी ऐसे ही हैं। ये रहा उनका ट्वीट और टीजर। पूरा वीडियो 16 जुलाई को रिलीज होगा।
आपको बता दें कि उमेश शुक्ला द्वारा निर्देशित फिल्म 'ऑल इज वेल' में अभिषेक बच्चन, ऋषि कपूर के अलावा असिन और सुप्रिया पाठक भी हैं। यह फिल्म 21 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। वैसे सोनाक्षी सिन्हा इससे पहले भी आइटम नंबर 'गो गो गो गोविंदा' में अपने लटके-झटके से सबको दीवाना बना चुकी हैं।