Move to Jagran APP

रणवीर सिंह ने एक्स गर्लफ्रेंड अनुष्का के साथ बनाया डबस्मैश

रणवीर सिंह की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' आजकल चर्चाओं में हैं। एक्टर ने फिल्म में अपने रोल पर बहुत मेहनत की है और ट्रेलर में उनके डायलॉग्स को देखकर ये साफ दिख रहा है। एक तरफ जहां फिल्म में रणवीर की पत्नी को रोल कर रहीं उनकी गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण अपने

By Monika SharmaEdited By: Published: Sun, 29 Nov 2015 12:15 PM (IST)Updated: Sun, 29 Nov 2015 01:03 PM (IST)
रणवीर सिंह ने एक्स गर्लफ्रेंड अनुष्का के साथ बनाया डबस्मैश

मुंबई। रणवीर सिंह की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' आजकल चर्चाओं में हैं। एक्टर ने फिल्म में अपने रोल पर बहुत मेहनत की है और ट्रेलर में उनके डायलॉग्स को देखकर ये साफ दिख रहा है।

loksabha election banner

फिर चला दीपिका-रणबीर का जादू, 'तमाशा' ने पहले दिन कमाए करोड़ों

एक तरफ जहां फिल्म में रणवीर की पत्नी को रोल कर रहीं उनकी गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण अपने एक्स बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ फिल्म तमाशा के प्रमोशन में बिजी हैं, वहीं रणवीर भी हाल ही में अपनी एक्स अनुष्का शर्मा के साथ नजर आए।

दोनों ने साथ में एक डबस्मैश वीडियो बनाया और रणवीर ने इसे ट्विटर पर शेयर कर दिया। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'बिट्टू से बाजीराव तक। पेश कर रहे हैं वन एंड ओनली अनुष्का शर्मा।'

इस वीडियो में रणवीर और अनुष्का बाजीराव मस्तानी में रणवीर का एक डायलॉग 'बाजीराव ने मस्तानी के साथ मोहब्बत की है, अय्याशी नहीं' बोलते दिख रहे हैं। इतना ही नहीं, डायलॉग बोलते हुए अनुष्का, रणवीर की मूछों को पकड़े हुए हैं।

इससे पहले अमिताभ बच्चन ने भी रणवीर के साथ इसी डायलॉग का डबस्मैश बनाया था।

अनुष्का और रणवीर 'बैंड बाजा बारात' और 'दिल धड़कने दो' जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं और कभी रिलेशनशिप में हुआ करते थे। हालांकि ब्रेक अप के बाद भी दोनों एक-दूसरे के अच्छे दोस्त हैं।

राहुल महाजन की एक्स वाइफ डिंपी ने कर ली शादी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.