बेटे लक्ष्य को लेने छतरी लेकर स्कूल पहुंचे अभिनेता तुषार कपूर, देखिए 10 तस्वीरें
काम में व्यस्त होने के बावजूद तुषार कपूर अपने बेटे का पूरा ख्याल रखते हैं।
मुंबई। फिल्म जगत में इस समय जितनी सुर्खियां फिल्म स्टार्स बटोर रहे हैं उतनी ही सुर्खियों में स्टारकिड्स भी हैं। जी हां, सैफीना के तैमूर से शाहिद की मीशा तक, इन दिनों स्टार किड्स अपने मॉम डैड के साथ खूब स्पॉट किए जा रहे हैं। हाल ही में एक्टर तुषार कपूर अपने बेटे लक्ष्य के साथ दिखाई दिए।
एक्टर तुषार कपूर मंगलवार को अपने बेटे के साथ दिखाई दिए। दरअसल, वो अपने बेटे लक्ष्य को स्कूल से लेने गए थे। खास बात यह कि, उस समय बारिश भी हो रही थी, पर तुषार ने छतरी का सहारा लिया और अपने बेटे को बापिस घर लेकर पहुंचे। आइए आपको दिखाते हैं इस फादर सन लव की ये खास 10 तस्वीरें।
यह भी पढ़ें: सारा अली खान और जाह्ववी कपूर एक साथ दिखाई दीं वो भी एक जैसे ड्रेसअप में, देखिए तस्वीरें
तुषार कपूर अपने बेटे लक्ष्य को स्कूल लेने गए थे।
जब तुषार बेटे लक्ष्य को लेने जा रहे थे तो बारिश शुरू हो गई। इसलिए उन्होंने छतरी का सहारा लिया।
लक्ष्य अपने डैड तुषार की गोद में सुरक्षित दिखाई दे रहे हैं।
तस्वीर में आप देख सकते हैं कि तुषार और लक्ष्य को बारिश के पानी से बचाने के लिए केयरटेकर ने दोनों के ऊपर छतरी लगाई है।
आपको बता दें कि, तुषार पहुंचे तो कार से थे लेकिन स्कूल के गेट तक पहुंचने के लिए उन्होंने छतरी का सहारा लिया।
यही नहीं, तुषार सड़क पर भी इसी अंदाज़ में नज़र आए जहां वो गोद में बेटे लक्ष्य के लिए थे।
आपको दिखाते हैं लक्ष्य की क्लोजअप तस्वीर में जिसमें उनके माथे पर काला टीका साफ देखा जा सकता है।
तो अब लक्ष्य भी काफी क्यूट दिखने लगे हैं। तस्वीरे में आप खुद देख लीजिए।
लक्ष्य का हाल ही में 1 जून को जन्मदिन था। 1 जून को वो एक साल के हो गए थे। इस मौके पर तुषार ने पार्टी भी रखी थी जिसमें सैफीना के तैमूर भी नज़र आए थे।
और आखिरकार तुषार बेटे लक्ष्य को बारिश से बचाते हुए कार तक पहुंच ही गए। खैर, आपको बता दें कि तुषार सिंगल पैरेंट हैं। लक्ष्य का जन्म पिछले साल सरॉगसी के जरिए हुआ था।