रियल में ऐसे दिखते हैं डॉ. मशहूर गुलाटी यानी गुत्थी यानी सुनील ग्रोवर, देखें ये लेटेस्ट तस्वीरें
आज सुनील ग्रोवर का जन्मदिन है। जागरण डॉट कॉम के तमाम पाठकों की तरफ से उन्हें इस दिन की ढेरों शुभकामनाएं!
मुंबई। आपमें से ज़्यादातर लोगों ने सुनील को उनके किरदार 'गुत्थी' या 'डॉ. मशहूर गुलाटी' के गेटअप में देखा होगा। ये किरदार उनके पहचान के साथ जुड़ गए हैं। लेकिन, हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट से जो उनकी लेटेस्ट तस्वीरें आयी हैं, उनमें आपका यह फेवरेट कॉमेडियन अपने ऑरिजिनल अवतार में है।
कॉमेडियन सुनील ग्रोवर को कौन नहीं जानता? द कपिल शर्मा शो से अलग होने के बाद भी वो सुर्ख़ियों में लगातार बने रहते हैं तो यह उनकी लोकप्रियता ही है। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं सुनील ग्रोवर का रियल लुक। सुनील बिल्कुल ही अलग अंदाज़ में नज़र आ रहे हैं। उनका स्टाइल और टशन के साथ-साथ उनकी मुस्कान भी बहुत कुछ बता रही है।
यह भी पढ़ें:स्टार किड्स की लिस्ट में जुड़े दो और नाम, मिलिए विवेक ओबेरॉय के बच्चों से, देखें तस्वीरें
पिछले दिनों कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच हुई लड़ाई काफी चर्चा में रही। सुनील ग्रोवर कपिल के शो से अलग हो चुके हैं। लेकिन, सुनील ग्रोवर की अपनी एक ज़बरदस्त फैन फॉलोइंग है। उनके फैंस को उनका यह कूल लुक काफी पसंद आएगा!
यह भी पढ़ें: तस्वीरें: इन 5 स्टार्स ने एक्टिंग छोड़ चुन लिया दूसरा प्रोफेशन, उसमें भी हैं कामयाब
बहरहाल, सुनील लगातार कहीं न कहीं किसी बहाने नज़र आते रहते हैं। बता दें, कि देश भर से उन्हें स्टेज शो करने के लिए ढेरों इन्विटेशन लगातार मिलते रहते हैं और कुछ जगहों पर सुनील परफॉर्म भी कर चुके हैं। आज सुनील ग्रोवर का जन्मदिन है। जागरण डॉट कॉम के तमाम पाठकों की तरफ से उन्हें इस दिन की ढेरों शुभकामनाएं!