अपनी तस्वीर पर जब ट्रोल हुए वरुण धवन तो किया ये मज़ेदार पलटवार
दरअसल , फिल्म जुड़वा 2 में वरुण के दो किरदार हैं। प्रेम और राजा का। और वरुण ट्वीट में राजा का उदहारण दे रहे थे।
मुंबई। वरुण धवन इन दिनों अपनी फिल्म जुड़वा 2 को लेकर काफी उत्साहित हैं। साथ ही उन्होंने तगड़ी बॉडी भी बना ली है। हाल ही में जब उन्होंने ट्विटर पर अपनी मस्क्यूलर बॉडी की तस्वीर डाली तो लोग उनकी फिरकी लेने लगे। बाद में वरुण ने भी तगड़ा जवाब दिया।
धूप का चश्मा और लॉकेट पहने वरुण की ये तस्वीर भले ही उनके कुछ चाहने वालों को लुभा रही हो लेकिन लोगों ने ट्विटर पर तस्वीर को लेकर वरुण की खूब चुटकी ली। किसी ने कहा अंडरवियर की एड कर रहे हो क्या। किसी ने कहा सस्ती वाली है।
#varuninbudapest. Been training hard for this. Stunts, thrill and love ❤️ pic.twitter.com/wGr4i10dVD— Varun PREM Dhawan (@Varun_dvn) September 12, 2017
Lux cozi ka advertisement free me karna koi inse sikhe😂 pic.twitter.com/5KccLGHgZC— TIGER 🐅 (@BadassSalmaniac) September 12, 2017
कुछ समय तक तो वरुण ने किसी की बात का बुरा नहीं माना लेकिन जब एक ऐसा कमेंट आया तो वरुण ने भी उस पर पलटवार कर ही दिया। लिखा बड़ी आरामदायक और बजट में है और राजा को भी पसंद है। वरुण इस बहाने अपनी आने वाली फिल्म जुड़वा 2 का प्रमोशन करना भी नहीं भूले। दरअसल , फिल्म जुड़वा 2 में वरुण के दो किरदार हैं। प्रेम और राजा का। और वरुण ट्वीट में राजा का उदहारण दे रहे थे।
यह भी पढ़ें:जब महेश भट्ट ने अनुपम खेर को दिए 30 रूपये ताकि एयरपोर्ट से घर जा सकें
Bahut comfortable or affordable hain bhai raja ko pasand hain . https://t.co/krvX2Xzgt6— Varun PREM Dhawan (@Varun_dvn) September 12, 2017
'जुडवां 2' डेविड धवन की ही निर्देशित की हुई जुड़वा का नया वर्ज़न है। साल 1997 में आई फिल्म 'जुड़वा' में सलमान खान, करिश्मा कपूर और रंभा ने काम किया था और इस बार वरुण के साथ जैकलीन फर्नांडिस और तापसी पन्नू हैं। फिल्म 29 सितंबर को रिलीज़ हो रही है।