जानिए इस सप्ताह की नई रिलीज फिल्में
जेड प्लस डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी की 'जेड प्लसÓ देश की वर्तमान राजनीति और लोकतंत्र पर कटाक्ष करती है। यह देश के एक साधारण नागरिक की असाधारण कहानी है। देश के
जेड प्लस
डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी की 'जेड प्लस' देश की वर्तमान राजनीति और लोकतंत्र पर कटाक्ष करती है। यह देश के एक साधारण नागरिक की असाधारण कहानी है। देश के प्रधानमंत्री की संयुक्त सरकार गिरने वाली है। उन्हें कोई सलाह देता है कि वे अगर राजस्थान के फतेहपुर की 'पीपल वाले पीर' की दरगाह पर मत्था टेकें तो उनकी सरकार बच सकती है। मत्था टेकने जाने के दौरान उनकी मुलाकात असलम पंचर वाला से होती है। इस मुलाकात में सब कुछ बदल जाता है। असलम पंचर वाला को जेड प्लस की सिक्योरिटी मिल जाती है। सुरक्षा कवच में आने के बाद असलम पंचर वाला की बेचारगी और विडंबना पर ही पूरी फिल्म है। फिल्म के मुख्य कलाकार हैं आदिल हुसैन, मोना सिंह, मुकेश तिवारी और संजय मिश्रा। फिल्म के गीत लिख हैं मनोज मुंतशिर ने।
उंगली
निर्देशक रेंसिल डिसिल्वा की फिल्म 'उंगली' छोटे-छोटे मगर अहम मुद्दों को छूती है। आम लोगों की मुश्किलों को दिखाती यह फिल्म भ्रष्टाचार से निपटने के तरीके बताएगी। फिल्म पांच दोस्तों की कहानी है। अचानक एक दिन उनकी जिंदगी में ऐसी घटना होती है कि उनकी जिंदगी का मकसद बदल जाता है। धर्मा प्रोडक्शंस की इस फिल्म के मुख्य कलाकार हैं इमरान हाशमी, कंगना रनोट, संजय दत्त, रणदीप हुड्डा।
जिद
इस साल मार्च में आई 'गुलाब गैंग' के बाद अनुभव सिन्हा के बैनर तले यह दूसरी फिल्म है। इसके तीनों कलाकार करनवीर शर्मा, मनारा, मोहन कपूर नए हैं। परिणीति व प्रियंका चोपड़ा की चचेरी बहन हैं मनारा। फिल्म का मिजाज बेहद बोल्ड रखा गया है। विवेक इससे पहले भी उस तेवर और कलेवर की फिल्म बना चुके हैं। उनकी 'हेट स्टोरी' इरौटिक रिवेंज ड्रामा थी। फिल्म 19-20 साल की माया की जिद की कहानी है। उसे एक लड़के से प्यार होता है। वह उसका पहला प्यार है। जब माया को उसमें धोखा मिलता है तो वह कैसे रिएक्ट करती है, फिल्म उस बारे में है। फिल्म प्यार को लेकर आज के युवाओं का मन टटोलती है।