आशिकी-2 के गाने ने कायम किया रिकॉर्ड
आने वाली फिल्म आशिकी 2 के गाने तुम ही हो ने यू ट्यूब पर धमाल मचा दिया है। इस गाने के रिलीज होते ही इसे करीब उन्नीस लाख से ज्यादा लोगों ने पसंद किया है। यह गाना आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर पर फिल्माया गया है। इस गाने को महज दस दिन हुए हैं और इस गाने ने बेहतरीन इतिहास रच दिया है। इस गाने को सोशल साइ
नई दिल्ली। आने वाली फिल्म आशिकी 2 के गाने तुम ही हो ने यू ट्यूब पर धमाल मचा दिया है। इस गाने के रिलीज होते ही इसे करीब 19 लाख से ज्यादा लोगों ने पसंद किया है।
यह गाना आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर पर फिल्माया गया है। इस गाने को महज दस दिन हुए हैं और इस गाने ने इतिहास रच दिया है। इस गाने को सोशल साइट्स पर भी दर्शक खूब शेयर कर रहे हैं। आशिकी 2 के इस चर्चित गाने को अर्जित सिंह ने आवाज दी है, जबकि मिथुन ने कंपोज किया है। इस गाने का प्रोमो 23 मार्च को जारी हुआ था। आशिकी 2 फिल्मकार महेश भट्ट की साल 1990 की ब्लॉकबस्टर हिट आशिकी का रीमेक है।
उम्मीद की जा रही है इस फिल्म के गाने भी फिल्म आशिकी की तरह ही सुपरहिट होंगे। वैसे भी भट्ट कैंप का म्युजिक हमेशा से हिट ही रहा है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर