टाइगर श्रॉफ के साथ रिलेशनशिप पर बोलीं 'गर्लफ्रेंड' दिशा पटानी, धोनी की फिल्म में आएंगी नजर
अब तक दिशा पटानी की कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई है, मगर टाइगर श्रॉफ की गर्लफ्रेंड के तौर पर उन्हें लोग जानने लगे हैं।
मुंबई, मिड-डे। दिशा पटानी भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर बनी फिल्म 'एम एस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं, जिसमें वो उनकी दिवंगत एक्स-गर्लफ्रेंड की भूमिका में नजर आएंगी। वहीं उनके पास जैकी चैन स्टारर फिल्म 'कूंग फू योगा' भी है, मगर इनके रिलीज होने से पहले ही वो टाइगर श्रॉफ की गर्लफ्रेंड के तौर पर पहचानी जाने लगी हैं।
दीपक तिजाेरी की जिस बेटी का हो गया था किडनैप, वो हो गई हैं इतनी हॉट
हालांकि टाइगर और दिशा में से किसी ने भी अब तक अपने रिलेशनशिप को स्वीकार नहीं किया है, मगर टाइगर की गर्लफ्रेंड का टैग मिलने पर दिशा का कहना है, 'फिलहाल लोग मुझे नहीं जानते, इसलिए यह टैग मैं ढो रही हूं। मगर जब मेरी फिल्में रिलीज हो जाएंगी तो वो मुझे मेरे नाम से जान जाएंगे।' करियर की शुरुआत में ही दिशा को इस बात का अहसास हो चुका है कि लिंक-अप्स सेलेब्स की लाइफ का पार्ट होते हैं।
'बिग बॉस' का प्रोमो रिलीज, एस्ट्रोनोट लुक में नजर आए सलमान
टाइगर के साथ नाम जोडे जाने पर दिशा का कहना है, सिर्फ इसलिए कि मैं टाइगर के साथ फिल्म देखती या लंच व डिनर करती नजर आ जाती हूं लोग कहते हैं कि हम डेटिंग कर रहेे हैं। अब मैं इसकी आदि हो चुकी हूं। अगर मैं सुशांत सिंह राजपूत के साथ नजर आने लगती तो उनके साथ भी मेरा नाम जोड़ा जाने लगता।'
नरगिस फाखरी ने खोला राज, इस जानलेवा बीमारी के कारण छोड़ना था भारत
आपको बता दें कि धोनी की बायोपिक में सुशांत ने मुख्य भूमिका निभाई है। हालांकि टाइगर के साथ अपने रिलेशनशिप को दिशा ने उस तरह से स्वीकार नहीं किया, मगर यह जरूर कहा कि कई मामलों में दोनों एक जैसे हैं, इसलिए उनके बीच जमती है। दोनों को डांस और जिमनास्टिक पसंद है। दिशा दो साल पहले टाइगर से मिली थीं। वो एक मॉडल रह चुकी हैं, मगर अब पूरी तरह से एक्टिंग में करियर बनाने को उत्सुक हैं।