इस क्यूट Starkid को पहचाना क्या आपने, डैडी के साथ पहुंची Gym
एक बार फिर ये स्टारकिड अपने डैड की गोद में दिखाई दी।
मुंबई। बॉलीवुड के गलियारों में स्टारकिड्स की धूम है। एयरपोर्ट हो या फिर पब्लिक प्लेस, पैरेंट्स के साथ आउटिंग करते हुए ये नज़र आ ही जाते हैं। हाल ही में एक स्टारकिड को जिम के बाहर स्पॉट किया गया जहां वो अपने डैडी के साथ गईं थीं। अगर आप नहीं पहचान पाएं हों तो हम आपको बता देते हैं कि ये स्टारकिड कौन है।
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की बेटी मीशा हैं ये जिनकी क्यूटनेस दिन प्रतिदन बढ़ती ही जा रही है। हाल ही में शाहिद कपूर और मीरा जिम पहुंचे थे। वहां पर रेड कलर की कार में मीशा भी दिखाई दीं। वो कार के मिरर से बाहर की तरफ झांक रही थीं। इस दौरान वो काफी क्यूट नज़र आईं।
यह भी पढ़ें: इफ़्तार पार्टी में पहुंचे शाहरुख और सलमान खान, देखिए तस्वीरें
खैर, आपको बता दें कि, शाहिद अपनी फिटनेस और बॉडी के लिए खूब पसीना बहाते हैं।
साथ ही वो अपनी प्यारी बेटी मीशा के साथ क्वालिटी टाइम भी स्पेंट करते हैं। तो इस बार वो उन्हें साथ ही ले आए।
हमेशा की तरह इस बार भी मीशा अपने डैड शाहिद की गोद में दिखाई दीं।
बताते चलें कि, शाहिद के साथ उनकी पत्नी मीरा राजपूत भी मौजूद थीं।