अभिनेत्री तन्वी आजमी बनेंगी रणवीर सिंह की मां
मुंबई। संजय लीला भंसाली की महत्वाकांक्षी फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में अभिनेत्री तन्वी आजमी बाजीराव यानी रणवीर सिंह की मां राधाबाई की भूमिका निभाने जा रही हैं। भंसाली ने इस किरदार के लिए पहले शबाना आजमी, डिंपल कपाड़िया और सुप्रिया पाठक जैसी सशक्त अभिनेत्रियों के नाम पर विचार किया था। एक करीबी सूत्र ने बताया, भंसाली सुप्रिया के साथ फिल्म
मुंबई। संजय लीला भंसाली की महत्वाकांक्षी फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में अभिनेत्री तन्वी आजमी बाजीराव यानी रणवीर सिंह की मां राधाबाई की भूमिका निभाने जा रही हैं। भंसाली ने इस किरदार के लिए पहले शबाना आजमी, डिंपल कपाड़िया और सुप्रिया पाठक जैसी सशक्त अभिनेत्रियों के नाम पर विचार किया था। एक करीबी सूत्र ने बताया, भंसाली सुप्रिया के साथ फिल्म गोलियों की रासलीला राम लीला में काम कर चुके हैं।
वह दोहराव नहीं चाहते थे, साथ ही उन्हें राधाबाई के किरदार के लिए तन्वी एकदम सटीक लगी। तन्वी के साथ अनुबंध करने से पहले भंसाली ने रणवीर के साथ उनके तालमेल का परीक्षण भी किया था। इसके बाद ही राधाबाई के महत्वपूर्ण किरदार के लिए उनका चुनाव किया गया।