घर पहुंचते ही श्री देवी को देखने हुजूम उमड़ा, सुबह होंगे अंतिम दर्शन
श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शनों के लिए सेलिब्रेशंस स्पोर्ट्स क्लब में सुबह 9:30 से 12:30 दोपहर बजे तक रखा जाएगा। उनका अंतिम संस्कार दोपहर 3:30 बजे के बाद विले पार्ले के सेवा समाज शमशान घाट में होगा।
रुपेशकुमार गुप्ता। श्रीदेवी का पार्थिव शरीर मुंबई एयरपोर्ट पहुंच चुका है जिसे एम्बुलेंस में उनके घर पर ले जाया गया। दुबई से निकला निजी विमान मुंबई एयरपोर्ट पहुंचा जिसमें श्रीदेवी का पार्थिव शरीर था। इसके बाद श्रीदेवी के घर पर पार्थिव शरीर पहुंच चुका है। बताया जा रहा है कि, जनरल एविएशन वीआईपी टर्मिनल के गेट नंबर 8 से एक्जिट हुआ था जिसके लिए स्पेशल परमिशन पहले ही ले ली गई थी।
श्रीदेवी की मृत्यु के तीसरे दिन श्रीदेवी के शव को भारत लाने का रास्ता साफ हुआ। अब श्रीदेवी का पार्थिव शरीर सबसे पहले मुंबई एयरपोर्ट पहुंता। यहां से फिर उनके घर पर ले जाया गया है। अब पार्थिव शरीर श्रीदेवी के घर पर है। मुंबई एयरपोर्ट पर अभिनेता अर्जुन कपूर और उद्योगपति अनिल अंबानी मौजूद थे। जानकारी के मुताबिक, जिस फ्लाइट में पार्थिव शरीर को रखा गया उसमें बोनी कपूर, संजय कपूर, अर्जुन कपूर, रीना मारवाह और संदीप मारवाह थे। श्रीदेवी के घर के बाहर हुजूम था जो उन्हें देखने पहुंचा था। भारी भीड़ को नियंत्रण करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात था।
अब से कुछ देर पहले जारी किये गए एक बयान में बताया गया है कि श्रीदेवी का पार्थिव शरीर लोगों को अंतिम दर्शन के लिए सुबह 9.30 से 12.30 बजे तक मुंबई के अंधेरी इलाके में सेलिब्रेशन क्लब में रखा जायेगा। श्रीदेवी की अंतिम यात्रा दो बजे अंधेरी के लोखंडवाला से निकलेगी और साढ़े तीन बजे जुहू-विले पार्ले स्थित सेवा समाज शमसान भूमि में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Box Office: सोनू के टीटू की स्वीटी ने सोमवार की इतनी जबरदस्त कमाई
उद्योगपति अनिल अंबानी ने श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को दुबई से मुंबई लाने के लिए 13 सीटों वाले निजी विमान (एम्ब्राएर-135बीजे) को पहले ही रवाना कर दिया था, जो दुबई एयरपोर्ट पर मौजूद रहाl इधर मुंबई में जुहू-विले पार्ले स्थित पवन हंस क्रिमेटोरियम में अंतिम संस्कार के लिए तैयारी शुरू की गई थी उसे फिर से नए सिरे से किया जा रहा हैl इससे पहले आज दोपहर दुबई पुलिस ने श्रीदेवी की बॉडी को मुहैसना स्थित लेपन यूनिट ले जा कर परिजनों को सौपा। बोनी कपूर के भांजे सौरभ वहां मौजूद थे। इसके बाद तुरंत ही श्रीदेवी की बॉडी दुबई एयरपोर्ट के लिए रवाना कर दी गई। बाद में दुबई पुलिस ने अपनी रिपोर्ट जारी कर बताया कि श्रीदेवी से जुड़ा जांच का मामला अब बंद कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें: पति बोनी को मानती थीं श्रीदेवी अपना बेस्ट फ्रेंड, तस्वीरों में देखिये इनका प्यार