सोनू निगम ने शेयर की आदेश श्रीवास्तव की आखिरी सेल्फी!
संगीतकार आदेश श्रीवास्तव का मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में 5 सितंबर को रात 12.30 बजे निधन हो गया लेकिन उनकी बातें आज भी उनके दोस्तों को भावुक कर रही हैं। आदेश श्रीवास्तव और सोनू निगम काफी पुराने दोस्त थे। दोनों की जोड़ी ने कई यादगार गाने दिए हैं। अब सोनू
मुंबई। संगीतकार आदेश श्रीवास्तव का मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में 5 सितंबर को रात 12.30 बजे निधन हो गया लेकिन उनकी बातें आज भी उनके दोस्तों को भावुक कर रही हैं।
सोनम, सोनाक्षी ने ट्विटर पर बोला कुछ ऐसा कि मचा बवाल
आदेश श्रीवास्तव और सोनू निगम काफी पुराने दोस्त थे। दोनों की जोड़ी ने कई यादगार गाने दिए हैं। अब सोनू ने उनकी एक सेल्फी शेयर की है जो संभवत: आदेश की आखिरी सेल्फी है।
सोनू निगम ने अपने दोस्त को याद करते हुए सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर एक वॉट्सएेप मैसेज का स्क्रीनशॉट शेयर किया है जिसमें आदेश की सेल्फी भी दिखाई दे रही है।
कहा जा रहा है कि आदेश ने ये सभी मैसेज और सेल्फी सोनू को तब भेजी थी जब वे अस्पताल में भर्ती थे। आदेश श्रीवास्तव को कैंसर था और वे लगभग महीनेभर से मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में अपना इलाज करवा रहे थे।
25 जुलाई को हुई इस बातचीत में आदेश ने सोनू को लिखा 'मेरे छोटे भाई...खुश रहो।' इसके जवाब में सोनू ने आदेश के जल्दी ठीक होने की दुआ की और लिखा 'बहुत सारा प्यार आदेश भाई, मेरी दुआएं आपके साथ हैं। आप जल्दी ठीक हो जाओगे।'
— Sonu Nigam (@sonunigam) September 8, 2015
आदेश के अंतिम संस्कार के वक्त भी सोनू निगम को काफी दुखी देखा गया था। दोनों अक्सर अपने दिल के बात एक-दूसरे को बताते थे।