सोनू निगम हुए गंजे, अपने घर पर कराया मुंडन
सोनू ने बुधवार को अपने घर पर मुंडन करवाया। इस दौरान सोनू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की। इस मौके पर सोनू के पिता अगम कुमार निगम ने सोनू का समर्थन किया।
मुंबई। पॉपुवर सिंगर सोनू निगम ने अपने ट्वीट पर उठे विवाद के बाद खुद मुंडन करवा लिया है। सोनू निगम गंजे हो गए हैं। दरअसल, सोनू ने ट्विट करके धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकरों का विरोध किया था जिसके बाद उनके खिलाफ फतवा जारी किया गया था कि उनके सिर का मुंडन करवाने वाले को दस लाख रुपए ईनाम दिया जाएगा।
सोनू के खिलाफ एक फ़तवा जारी किया या था जिसके अनुसार उनका सिर का मुंडन करने वाले को दस लाख रुपए ईनाम देने का एलान किया गया था। सोनू ने इस ख़बर को साझा करते हुए तंज कसा था और फ़तवा जारी करने वालों को चैलेंज किया था।
यह भी पढ़ें: Exclusive : सोनू निगम के पिता ने कहा - सोनू किसी ने किसी धर्म के खिलाफ नहीं कहा, उसे टारगेट किया जा रहा है
सोनू ने ट्वीट किया था - आज 2 बजे आलिम (हाकिम आलिम) मेरे घर आएंगे और मेरा सिर शेव करेंगे। मौलवी साहब 10 लाख रुपए तैयार रखिए। सोनू ने जो कहा वो किया।
सोनू ने बुधवार को अपने घर पर मुंडन करवाया। इस दौरान सोनू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की। इस मौके पर सोनू के पिता अगम कुमार निगम ने सोनू का समर्थन किया।