बनारसी दुल्हन बनी सोनम ने शादी के सवाल का ये दिया जवाब
एक्ट्रेस सोनम कपूर तीस साल की हो गई हैं। उनका बॉलीवुड करियर भी ठीक-ठाक चल रहा है। ऐसे में अब सवाल उठने लगे हैं कि आखिर सोनम शादी कब करने जा रही हैं। शुक्रवार को इंडियन ब्राइडल फैशन वीक का आगाज करने पहुंची सोनम से जब शादी के बारे में
नई दिल्ली। एक्ट्रेस सोनम कपूर तीस साल की हो गई हैं। उनका बॉलीवुड करियर भी ठीक-ठाक चल रहा है। ऐसे में अब सवाल उठने लगे हैं कि आखिर सोनम शादी कब करने जा रही हैं। शुक्रवार को इंडियन ब्राइडल फैशन वीक का आगाज करने पहुंची सोनम से जब शादी के बारे में पूछा, तो उन्होंने चौंका दिया।
देखें वीडियो, आखिर क्यों कटप्पा ने बाहुबली को मार डाला
सोनम कपूर यहां फैशन डिजाइनर जोड़ी अबू जानी और संदीप खोसला के डिजाइन किए गए बनारसी दुल्हन की ड्रेस पहन कर कल शाम रैंप पर वॉक करने उतरी थीं। रैंप पर वॉक करने के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए सोनम ने कहा कि वह इन दिनों सिंगल है और बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा, 'हर कोई मेरी शादी के बारे में सवाल क्यों पूछता रहता है। मैं सिंगल हूं और इसे एन्जॉय कर रही हूं।'
सलमान खान ने जैकलीन को किया 'मां' बनने के लिए राजी
डायरेक्टर आनंद एल राय की ‘रांझना’ फिल्म की वाराणसी में शूटिंग करने वाली सोनम ने बताया कि ट्रेडिशनल दुल्हन और उनके लिए (डिजायनर जोड़ी) वॉक करने का सपना पूरा हुआ। मैं वाराणसी दुल्हन बनी और यह शहर मेरे दिल के करीब है।
बता दें कि सोनम जल्द ही फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' में सलमान खान के अपोजिट नजर आने वाली हैं। वहीं सोनम नीरजा भनोट की बायोपिक में भी काम कर रही हैं।