Move to Jagran APP

सोनाक्षी सिन्हा ने प्रियंका चोपड़ा के सपोर्ट में बनाया वीडियो

प्रियंका चोपड़ा का अमेरिकन टीवी शो 'क्वांटिको' जल्द ही भारत में भी शुरू होने वाला है। पांच दिनों में शो को ऑन एयर कर दिया जाएगा। न सिर्फ अमेरिका में बल्कि भारत में भी शो को लेकर काफी उत्सुकता है। बॉलीवुड की एक्ट्रेसिस भी प्रियंका को अपना पूरा सपोर्ट दिखा

By Monika SharmaEdited By: Published: Mon, 28 Sep 2015 01:44 PM (IST)Updated: Mon, 28 Sep 2015 03:14 PM (IST)

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा का अमेरिकन टीवी शो 'क्वांटिको' जल्द ही भारत में भी शुरू होने वाला है। पांच दिनों में शो को ऑन एयर कर दिया जाएगा। न सिर्फ अमेरिका में बल्कि भारत में भी शो को लेकर काफी उत्सुकता है।

loksabha election banner

पिता के जन्मदिन पर आदित्य चोपड़ा ने किया ये ऐलान

बॉलीवुड की एक्ट्रेसिस भी प्रियंका को अपना पूरा सपोर्ट दिखा रहे हैं। इस लिस्ट नया नाम सोनाक्षी सिन्हा का जुड़ गया है।

सोनाक्षी ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें वो गन लेकर शूट करती दिख रही हैं। वीडियो में सोनाक्षी ये भी बताती दिख रही हैं कि 'क्वांटिको' को शुरू होने में महज पांच दिन रह गए हैं।

इस वीडियो के साथ सोना ने ट्वीट किया, 'क्वांटिको को पांच दिन रह गए हैं। होम गर्ल प्रियंका चोपड़ा हमें गर्व महसूस करा रही हैं। तो मैं आपके लिए सिर्फ इतना ही कर सकती थी।'

इससे पहले दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट, प्रीति जिंटा, सुष्मिता सेन और बिपाशा बसु जैसे बॉलीवुड एक्ट्रेसिस ने भी प्रियंका को शो के लिए शुभकामनाएं दी थी।

'क्वांटिको' भारत में 3 अक्टूबर से स्टार वर्ल्ड और स्टार वर्ल्ड प्रीमियर एचडी पर दिखाया जाएगा।

'दबंग 3' के नाम पर लोगों को ऐसा लूटा गया


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.