बुलेट राजा की बंगाली ब्यूटी
मुंबई। 'लुटेरा' के बाद एक बार फिर 'बुलेट राजा' में बंगाली लड़की की भूमिका निभा रही हैं सोनाक्षी सिन्हा। 'बुलेट राजा' में कई कलाकार हैं, पर सोनाक्षी का किरदार भी कम पॉवरफुल नहीं। बॉन्ग ब्यूटी के रूप में वह अपने प्रशंसकों के होश उड़ाने आ रही हैं। फिल्म में सोनाक्षी का लुक अ
मुंबई। 'लुटेरा' के बाद एक बार फिर 'बुलेट राजा' में बंगाली लड़की की भूमिका निभा रही हैं सोनाक्षी सिन्हा। 'बुलेट राजा' में कई कलाकार हैं, पर सोनाक्षी का किरदार भी कम पॉवरफुल नहीं। बॉन्ग ब्यूटी के रूप में वह अपने प्रशंसकों के होश उड़ाने आ रही हैं। फिल्म में सोनाक्षी का लुक आम बंगाली स्त्री जैसा है। इसके लिए उन्होंने लाल बॉर्डर वाली साड़ी पहनी है, माथे पर लाल बिंदी लगाई है, बालों में गजरा लगाया है और हाथों में आल्ता। साथ ही उन्होंने बंगाली फोक-डांस 'झुमुर डांस' भी किया है जो पूरे बंगाल में मशहूर है।
पढ़ें:सरबजीत की बहन बनेंगी सोनाक्षीसूत्रों के अनुसार अब तक सोनाक्षी सिन्हा के हिस्से में ज्यादातर ग्रामीण परिवेश की लड़की के किरदार आए हैं, लेकिन 'बुलेट राजा' में वह एक शहरी बंगाली लड़की की भूमिका में दिखाई देंगी। जो आज के दौर की खुले विचारों वाली, पढ़ी-लिखी और तेज-तर्रार लड़की है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर