भाइयों के साथ मिलकर फिल्म बनाएंगी सोनाक्षी सिन्हा
सोनाक्षी सिन्हा अपने जुड़वां भाइयों लव और कुश के साथ फिल्में प्रोड्यूस करने जा रही हैं। सोनाक्षी ने इससे पहले साफ कर दिया था कि
मुंबई। सोनाक्षी सिन्हा अपने जुड़वां भाइयों लव और कुश के साथ फिल्में प्रोड्यूस करने जा रही हैं। सोनाक्षी ने इससे पहले साफ कर दिया था कि अपने परिवार के प्रोडक्शन हाउस का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से हिस्सा होंगी। कुश ने अपनी कंपनी के नाम का ऐलान कर दिया है।
कुश ने ट्वीट किया, 'सोनाक्षी, लव और मुझे हमारी कंपनी क्राटोस एंटरटेनमेंट का ऐलान करते हुए खुशी हो रही है।' ये तीनों बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार शत्रुघन सिन्हा और पूनम सिन्हा के बच्चे हैं।
इसके साथ ही सोनाक्षी भी अनुष्का शर्मा और रणबीर कपूर की तरह युवा कलाकार-कम-प्रोड्यूसर की सूची में शामिल हो गई हैं। अभिनेत्री जल्द ही 'एक्शन जैक्सन', 'तेवर' और 'लिंगा' जैसी फिल्मों में नज़र आएंगी।
पढ़ेंः सलवार सूट में नहीं, इस ग्लैमरस लुक में नज़र आएंगी सोनाक्षी सिन्हा