सोहा अली ख़ान के बेबी शावर में तैमूर ने की मस्ती और करीना-करिश्मा बने जुड़वा, देखिये तस्वीरें
इस सेलिब्रेशन में करीना कपूर ख़ान और करिश्मा कपूर जुड़वा बन कर आई थीं। एक जैसे कपड़ों में दोनों काफ़ी स्टाइलिश लग रही थीं। आइये आपको दिखाते हैं इस सेलिब्रेशन की अन्दर की तस्वीरें-
मुंबई। सोहा अली ख़ान इन दिनों अपने बेबी बंप को बड़े सही स्टाइलिश तरीके से फ्लॉन्ट कर रही हैं और बेबी बंप के साथ उनकी तस्वीरें भी कम सुर्ख़ियां नहीं बटोर रहीं। वैसे, हाल ही में सोहा अली ख़ान के घर बेबी शावर का सेलिब्रेशन हुआ जहां उनकी फैमिली और फ्रेंड्स मौजूद थे।
इस सेलिब्रेशन की तस्वीरें दिखाने के पहले हम आपको बता दें कि यहां सोहा के भतीजे तैमूर अली ख़ान भी शामिल थे जिन्होंने सबकी नज़रें ख़ुद से हटने नहीं दी। इसके अलावा इस सेलिब्रेशन में करीना कपूर ख़ान और करिश्मा कपूर जुड़वा बन कर आई थीं। एक जैसे कपड़ों में दोनों काफ़ी स्टाइलिश लग रही थीं। आइये आपको दिखाते हैं इस सेलिब्रेशन की अन्दर की तस्वीरें-
यह भी पढ़ें: सारा अली ख़ान की डेब्यू फ़िल्म 'केदारनाथ' का मोशन पोस्टर रिलीज़, जानिए कब आएगा फ़र्स्ट लुक
पिंक ड्रेस में सोहा कितनी प्यारी लग रही हैं और तैमूर तो उनसे भी प्यारे, है ना? इस तस्वीर को सोहा ने अपने सोशल अकाउंट पर शेयर किया है जिसपर लिखा है 'जब तैमूर मस्ती से मिले!'
देखिये करीना और बहन करिश्मा का जुड़वा अवतार! स्टार पैच के साथ उनका ब्राउन जैकेट, मैचिंग जीन्स और मैचिंग व्हाईट टॉप भी।
ये है सोहा का गर्ल गैंग, अभिनेत्रिययां कोंकणा सेन शर्मा और नेहा धूपिया भी इस सेलिब्रेशन में शामिल थीं।
ये है सेलिब्रेशन की परफेक्ट क्लिक जहां सारी गर्ल्स प्रेगनेंट सोहा के साथ तस्वीर के लिए पोज़ दे रही हैं।
और यहां देखिये कुणाल खेमू की पत्नी सोहा का बेबी बंप फ्लॉन्ट करने का क्यूट तरीका! तस्वीर को देखर लगता है कि सोहा भी भाभी करीना कपूर ख़ान की प्रेगनेंसी स्टाइल से इंस्पायर है।