सिंगर आकृति कक्कड़ का बैग एयरपोर्ट से हुआ गायब!
सिंगर आकृति कक्कड़ ने हाल ही में तुर्की से मुंबई के लिए उड़ान भरी थी। जब आकृति मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचीं, तो उनका एक बैग गायब था।
मुंबई (मिड-डे)। सिंगर आकृति कक्कड़ पिछले दिनों एक स्टेज शो के लिए तुर्की गई थीं। हाल ही में जब आकृति तुर्की से मुंबई एयरपोर्ट पर उतरीं तो उनका एक बैग गायब था।
आकृति ने अपने पति चिराग अरोड़ा के साथ अंतालया से मुंबई के लिए फ्लाइट ली थी। यहां उन्होंने तीन बैक जमा कराए थे। लेकिन जब वो मुंबई एयरपोर्ट पर उतरी तो इनमें से एक बैग का कहीं अता-पता नहीं था।
कंट्रोवर्सी में फंसी शाहरुख की 'रईस', डॉन के बेटे ने किया मानहानि का केस
सिंगर ने बताया कि इस बैग में उनके बहुत सारे कपड़े और तुर्की से खरीदी गई कुछ कलाकृतियां थीं। जब एयरलाइन स्टाफ से आकृति ने इस बारे में बात की तो उन्हें बहुत ठंडा रिस्पॉन्स मिला।
आकृति कक्कड़ बॉलीवुड का जाना-माना चेहरा हैं। उनका 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हानिया' का 'सैटरडे सैटरडे' और '2 स्टेट्स' का 'इसकी उसकी' गाना काफी लोकप्रिय हुआ। आकृति कई सिंगिंग रियालिटी शो में जज की भूमिका भी निभा चुकी हैं।
अक्षय कुमार के बॉडीगार्ड ने फैन के मुंह पर जड़ा मुक्का, देखते रहे खिलाड़ी!