सिल्वर स्क्रीन पर फिर जादू दिखाएगी ये जोड़ी
आशिकी टू में अपनी जोरदार केमेस्ट्री से लोगों का दिल जीतने वाली जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर वापस आ रही है। जी हां हम बात कर
मुंबई। आशिकी 2 में अपनी जोरदार केमेस्ट्री से लोगों का दिल जीतने वाली जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर वापस आ रही है। जी हां हम बात कर रहे हैं श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर की। रील लाइफ के साथ-साथ ये जोड़ी रियल लाइफ में भी रंग जमा रही है।
सूत्रों ने बताया कि आदित्य और श्रद्धा जल्द ही तिग्मांशु धूलिया की फिल्म मिलन टॉकीज में नजर आएंगे। ये फिल्म साल 2015 तक रिलीज होगी। पहले इसी फिल्म में इमरान खान और प्रियंका चोपड़ा के काम करने की खबरें थीं, लेकिन कुछ आपसी कारणों की वजह से ऐसा नहीं हो पाया।
इस जोड़ी को दोबारा पर्दे पर देखने के लिए दर्शक बहुत उत्सुक होंगे। फिल्म की कहानी अभी तय नहीं हुई है, लेकिन ये एक रोमांटिक फिल्म होगी। आशिकी 2 ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था।