शत्रुघ्न सिन्हा ने बेटी को क्यों कहा, लगता है ये खामोश नहीं रहेगी
शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी बेटी सोनाक्षी सिन्हा को लेकर एक मजेदार ट्वीट किया है। जानिए क्या मामला है।
By Pratibha Kumari Edited By: Published: Wed, 22 Jun 2016 04:34 PM (IST)Updated: Wed, 22 Jun 2016 05:06 PM (IST)
मुंबई (जेएनएन)। अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा काफी समय बाद मंगलवार को ट्विटर पर लाैटे तो अपनी बेटी सोनाक्षी सिन्हा की खिंचाई के अंदाज में तारीफ करते दिखे। दरअसल, सोनाक्षी की फिल्म 'अकीरा' का पहला पोस्टर सामने आया है। इसको ट्वीट करते ही शत्रुघ्न ने अपने अंदाज में लिखा, 'लगता है ये खामोश नहीं रहेगी।'
चौंका देगा सलमान और जैकी श्रॉफ की पत्नी का 35 साल पुराना ये कनेक्शन
यह शत्रुघ्न का अपना अंदाज था बेटी की सराहना करने का। सोनाक्षी की यह फिल्म एक्शन से भरपूर है और यह दो सितंबर को रिलीज होने वाली है। सोनाक्षी इसमें खतरनाक स्टंट्स करती दिखेंगी। इसके अलावा उनकी फिल्म 'फोर्स 2' भी आने वाली है, जिसमें उनके साथ जॉन अब्राहम भी नजर आएंगे। यह फिल्म भी पूरी तरह से मार-धाड़ वाली है। ओरिजनल फिल्म 'फोर्स' में जॉन के साथ जेनेलिया डिसूजा दिखी थीं।Lagta hai yeh KHAMOSH nahi rahegi #Akira #AkiraSept2 pic.twitter.com/uhgcRatEqi
— Shatrughan Sinha (@ShatruganSinha) June 21, 2016
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें