शाहरुख को घुटने की सर्जरी के बाद अस्पताल से मिली छुट्टी
शाहरुख खान को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। गुरुवार को उनके घुटने की सर्जरी हुई थी। आज उन्हें दोपहर करीब 1 बजे छुट्टी दे दी गई। शाहरुख खान पिछले काफी समय से घुटनों में दर्द को लेकर परेशान थे। शूटिंग के दौरान भी उन्हें काफी
मुंबई। शाहरुख खान को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। गुरुवार को उनके घुटने की सर्जरी हुई थी। आज उन्हें दोपहर करीब 1 बजे छुट्टी दे दी गई।
शॉपिंग मॉल में साथ नजर आए शाहरुख और अबराम
शाहरुख खान पिछले काफी समय से घुटनों में दर्द को लेकर परेशान थे। शूटिंग के दौरान भी उन्हें काफी दर्द होता रहता था। पिछले दिनों ही हमने आपको बताया था कि शाहरुख ने भयंकर दर्द के बावजूद फिल्म 'रईस' की शूटिंग की।
लेकिन आखिरकार शाहरुख को घुटनों के दर्द से निजात पाने के लिए सर्जरी करानी ही पड़ी। शाहरुख के घुटने का ऑपरेशन सफल रहा है।
शाहरुख की मुश्किलें फिर बढ़ीं, ईडी ने जारी किया समन
शाहरुख के बाएं घुटने की सर्जरी मुंबई के ब्रीचकैंडी अस्पताल में हुई। ये ऑपरेशन सफल रहा और अब डॉक्टर ने शाहरुख को लगभग एक हफ्ता आराम करने की सलाह दी है। इसके बाद शाहरुख शूटिंग कर सकते हैं।
शाहरुख की सर्जरी करने वाले डॉक्टर संजय देसाई ने बताया था, 'शाहरुख के बाएं घुटने की सर्जरी हमने की है। मिस्टर खान को पैर में कुछ महीनों से दर्द की शिकायत थी। हमने कॉन्द्रल वियर ऑफ पटेला की सर्जरी की है, क्योंकि पिछले कुछ सालों से कई बार एक ही जगह चोट लगने की वजह से दर्द हो रहा था। उनकी रिकवरी अच्छी हो रही है और वो शुक्रवार तक डिस्चार्ज भी हो जाएंगे।'
बता दें कि इससे पहले शाहरुख के कंधे का भी ऑपरेशन हो चुका है। शाहरुख के कंधे का ऑपरेशन भी मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में ही हुआ था और डॉक्टर संजय देसाई ने ही इस ऑपरेशन को अंजाम दिया था। कंधे की चोटिल माँसपेशी (रोटेटर कप) की सर्जरी की गई। शाहरुख के कंधे में चोट 'दूल्हा मिल गया' फिल्म की शूटिंग के दौरान आई थी। शाहरुख की जल्द ही तीन फिल्में 'फैन', 'दिलवाले' और 'रईस' आने वाली हैं।