सर्कस लेकर लौटे टीवी पर शाह रुख़ ख़ान
वर्ष 1989 के धारावाहिक सर्कस का निर्देशन अजीज मिर्जा और कुंदन शाह ने किया था और इसमें शाह रुख़ ख़ान...
मुंबई। दूरदर्शन पर साल 1989 का वह लोकप्रिय धारावाहिक ‘सर्कस’ एक बार फिर वापस लौट आया है जिससे आज के सुपर स्टार शाह रुख़ ख़ान ने डेब्यू किया था। रविवार से दूरदर्शन के राष्ट्रीय चैनल पर रात आठ बजे ‘सर्कस’ का प्रसारण शुरू हो गया है।
एक ट्वीट में दूरदर्शन ने बताया ‘शाह रुख़ ख़ान के प्रशंसकों के लिए खुशखबरी.. न चूकें.. (1989) लोकप्रिय श्रृंखला ‘सर्कस’.. 19 फरवरी से रात आठ बजे डीडी नेशनल पर’।
Pics: शाहिद कपूर के प्री बर्थडे पार्टी में चढ़ा रंग, वरुण और आलिया दिखे अपने-अपने प्यार के संग
समाचार एजेंसी पीटीआई को दूरदर्शन की डीजी सुप्रिया साहू ने बताया कि दूरदर्शन अपने आर्काइव में सहेजे गए उस खजाने का उपयोग करना चाह रहा है जो अब तक प्रासंगिक एवं लोकप्रिय है। उन्होंने बताया ‘हम आधे घंटे का टाइम स्लॉट दूरदर्शन की आर्काइव से चुनिंदा लोकप्रिय कार्यक्रमों को देने पर विचार कर रहे हैं। कई कार्यक्रमों की याद लोगों के मन में आज भी ताजा है और उनके बारे में लगातार अनुरोध मिले हैं।Meet Super Star @iamsrk when he was a newcomer in #Circus - a popular TV show aired on the National Broadcaster @DDNational in 1989 at 8 pm pic.twitter.com/Mn4MlPfel8
— Doordarshan National (@DDNational) February 19, 2017
इसे भी पढ़ें: बॉलीवुड ही नहीं देश तक छोड़ दिया टॉप पर रही इस रहस्यमयी एक्ट्रेस ने
वर्ष 1989 के धारावाहिक सर्कस का निर्देशन अजीज मिर्जा और कुंदन शाह ने किया था और इसमें शाह रुख़ ख़ान के साथ-साथ आशुतोष गोवारीकर ने भी काम किया है जो आज के जानेमाने निर्देशक हैं।