Photo: नव्या नवेली ने शाहरुख के बेटे आर्यन संग उठाया डिनर का मजा
अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा और शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान हाल ही में एक साथ डिनर का लुत्फ उठाते नजर आए।
नई दिल्ली। शाहरुख के बेटे आर्यन खान और अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ग्रैजुएट हो गए हैं। पढ़ाई पूरी करने के बाद दोनों आगे क्या करने वाले हैं, इस बात की तो खबर नहीं है लेकिन हाल ही में दोनों एक साथ डिनर करते जरुर नजर आए। नव्या ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है जिसमें उनके साथ आर्यन और दो और दोस्त डिनर का लुफ्त उठाते दिखाई दे रहे हैं।
अब सनी लियोन संग इश्क फरमाएंगे अरबाज खान
फोटो देख ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोस्तों के साथ नव्या और आर्यन डिनर को काफी इन्ज्वॉय कर रहे हैं। बता दें शाहरुख और नव्या कॉलेज से अच्छे दोस्त हैं। दोनों ने लंदन के सेवनऑक्स स्कूल से ग्रेजुएशन पूरा किया है जिसकी पार्टी हाल ही में हुई थी। इस मौके पर दोनों के परिवार के लोग पहुंचे थे।
श्रद्धा ने अपने और फरहान के अफेयर की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
नव्या सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। हाल ही में उन्होंने अपने ग्रेजुएट होने की भी फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। इसी उम्र में उनके फैंस की लिस्ट काफी लंबी हो गई है। खैर अब देखना होगा की आने वाले दिनों नव्या और आर्यन बॉलीवुड का रुख करते हैं या किसी और क्षेत्र में अपने कदम बढ़ाते हैं।