Move to Jagran APP

प्रियंका चोपड़ा और शाहिद ने सरेआम किया कुछ ऐसा, देखते रह गए लोग

प्रियंका चोपड़ा आईफा में अपना अवॉर्ड लेकर स्‍टेज से उतर रही थीं, तभी उनके एक्‍स-ब्‍वॉयफ्रेंड शाहिद कपूर और उनके बीच कुछ ऐसा हुआ, जिस पर यकीन करना मुश्किल है।

By Pratibha Kumari Edited By: Published: Mon, 27 Jun 2016 03:27 PM (IST)Updated: Mon, 27 Jun 2016 07:41 PM (IST)
प्रियंका चोपड़ा और शाहिद ने सरेआम किया कुछ ऐसा, देखते रह गए लोग

नई दिल्ली। एक समय था, जब प्रियंका चोपड़ा और शाहिद कपूर एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। मगर बाद में दोनों के रास्ते अलग हो गए। कहा जाता है कि प्रियंका ने शाहिद को छोड़ दिया था। इसके बाद दोनों को लंबे समय से एक साथ नहीं देखा गया। मगर हाल ही में स्पेन में आयोजित आईफा अवॉर्ड्स में प्रियंका और शाहिद का आमना-सामना हो गया।

loksabha election banner

शादी से पहले ही अभिनेता तुषार कपूर बने पिता, खुद का है बच्चा

हालांकि शुरुआत में दोनों ने एक दूसरे को नजरअंदाज करने की कोशिश्ा की। साथ होने के बावजूद एक दूसरे को हाय-हैलो तक नहीं बोला। मगर थोड़ी ही देर बाद उनके बीच ऐसा कुछ हुआ, जिसकी शायद ही किसी को उम्मीद हो। 'हिंदुस्तान टाइम्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, अवॉर्ड लेने के बाद जैसे ही प्रियंका स्टेज से जा रही थीं, तभी शाहिद और उन्होंने सालों के सारे गिले-शिकवे भुलाते हुए एक-दूसरे को गले लगा लिया।

परिणीति चोपड़ा को अपने इस पुराने प्रेमी से फिर हो गया प्यार!

वैसे इससे पहले जब शाहिद की फिल्म 'उड़ता पंजाब' रिलीज से पहले ही ऑनलाइन लीक हो गई थी, तब प्रियंका ने ट्वीट करते हुए फैंस से इस फिल्म को थिएटर में देखने का अनुरोध किया था। इसके बाद शाहिद ने भी ट्वीट करते हुए उनका शुक्रिया अदा किया था। फिलहाल कमाई के मामले 'उड़ता पंजाब' 50 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर चुकी है। वहीं प्रियंका इन दिनों अपने अमेरिकी टीवी शो 'क्वांटिको' के दूसरे सीजन में व्यस्त हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.