शाद अली बनाने जा रहे हैं इस स्पोर्ट्स पर्सन पर बायोपिक, अंगद भी होंगे हिस्सा
एथलीट मिल्खा सिंह और क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी पर बायोपिक के बाद स्पोर्ट्स पर्सन की कुछ और कहानी पर्दे पर आने वाली हैं।
अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। पिछले लंबे समय से यह खबर आ रही थी कि शाद अली जल्द ही एक नयी फिल्म बनाने की तैयारियों में जुटे हुए थे। वह हॉकी प्लेयर संदीप सिंह पर फिल्म बनाने जा रहे थे।
अब ख़बर पक्की हो चुकी है और यह बात सामने आ चुकी थी कि एक्टर दिलजीत दोसांझ इसमें अहम भूमिका निभाने जा रहे हैं और एक नयी ख़बर यह सामने आयी है कि इस फिल्म में अंगद बेदी भी अहम किरदार में होंगे। अंगद फिलहाल तो फिल्म टाइगर जिंदा है में अभिनय कर रहे हैं। इस फिल्म के बाद वह हॉकी प्लेअर पर बनने वाली फिल्म का भी हिस्सा होंगे। इस फिल्म में तापसी पन्नू भी अभिनय करने जा रही हैं। अंगद बेदी फिल्म में हॉकी प्लेयर की भूमिका निभायेंगे। वास्तविक जिंदगी में भी वह स्पोर्ट्स से जुड़े रहे हैं। वह अच्छा क्रिकेट खेलते हैं। ख़बर यह भी है कि वह फिल्म में संदीप सिंह के बड़े भाई विक्रमजीत सिंह की भूमिका में होंगे, जो कि खुद भी एक हॉकी प्लेयर रह चुके हैं। अंगद जल्द ही विक्रमजीत से मिलने वाले हैं और वह सारी जानकारी भी हासिल करने वाले हैं, ताकि वह अपने किरदार को बखूबी निभा पायें। फिलहाल फिल्म की लोकेशन की तलाश हो रही है।
यह भी पढ़ें: वरुण धवन 57 साल के हैं, ऐसा सलमान खान मानते हैं
एथलीट मिल्खा सिंह और क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी पर बायोपिक के बाद स्पोर्ट्स पर्सन की कुछ और कहानियां पर्दे पर आने वाली हैं। आपको बता दें कि, इन दिनों बॉलीवुड में स्पोर्ट्स पर्सन पर फिल्म बनाई जा रही हैं और एक्टर्स और डायरेक्टर्स ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बैडमिंटन प्लेअर साइना नेहवाल पर बायोपिक बन रही है जिसमें एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर हैं। वहीं, बॉलीवुड अभिनेता हर्षवर्धन कपूर पर्दे पर ओलिंपिक स्वर्ण पदक विजेता निशानेबाज अभिनव बिंद्रा की भूमिका में दिखाई देंगे।