Move to Jagran APP

बर्थडे: 22 साल में पहली बार भैया अनिल कपूर के साथ इस फ़िल्म में दिखे, जानें संजय कपूर की कुछ और रोचक बातें

अपना 59 वां जन्मदिन मना रहे संजय कपूर को जागरण डॉट कॉम के तमाम पाठकों की तरफ से जन्मदिन मुबारक!

By Hirendra JEdited By: Published: Tue, 17 Oct 2017 10:45 AM (IST)Updated: Wed, 17 Oct 2018 06:45 AM (IST)
बर्थडे: 22 साल में पहली बार भैया अनिल कपूर के साथ इस फ़िल्म में दिखे, जानें संजय कपूर की कुछ और रोचक बातें

मुंबई। 17 अक्टूबर को ही अभिनेता संजय कपूर का भी जन्मदिन होता है। संजय कपूर तीनों भाइयों में सबसे छोटे हैं। उनके बड़े भाई बोनी कपूर जाने-माने फ़िल्म निर्माता है तो वहीं मंझले भाई अनिल कपूर ख्यात अभिनेता। यह कहा जा सकता है कि तीनों भाइयों में संजय कपूर उतने कामयाब न हो सके लेकिन, इस बात से शायद ही कोई इनकार कर सकता है कि वो बॉलीवुड के एक चर्चित चेहरे हैं!

loksabha election banner

साल 1995 में आई फ़िल्म ‘प्रेम’ से उन्होंने अपना फ़िल्मी सफ़र शुरू किया। फ़िल्म में उनके साथ तबु भी थीं। फ़िल्म से ये दोनों कलाकार सबका ध्यान अपनी तरफ खींचने में कामयाब रहे। इसी साल संजय माधुरी दीक्षित के साथ ‘राजा’ फ़िल्म में दिखे, यह एक हिट फ़िल्म साबित हुई।

‘औज़ार’, ‘मोहब्बत’, ‘सिर्फ तुम’ जैसी फ़िल्मों से संजय कपूर पॉपुलर होते चले गए। साल 2000 के बाद फ़िल्मों का कलेवर काफी बदला। इस बदलते समय में संजय सहायक भूमिका में ज्यादा दिखने लगे। उसके बाद वो कभी उस रंग में नहीं दिखे जैसा कैरियर के शुरूआती दौर में दिखा था। संजय कपूर ने ‘कल हो न हो’, ‘एलओसी कारगिल’ जैसी फ़िल्मों में छोटे-मोटे किरदार में नज़र आते रहे। इस तरह से उन्होंने अपने आप को फ़िल्मों में सक्रिय रखने में कामयाब रहे।

पिछले साल ‘मुबारकां’ फ़िल्म आई थी। जिसमें अर्जुन कपूर डबल रोल में थे। इस फ़िल्म में अनिल कपूर भी थे। और ऐसा पहली बार हुआ कि संजय कपूर उस फ़िल्म में नज़र आये जिसमें अनिल कपूर भी हैं। हालांकि, संजय कपूर ने मेहमान भूमिका ही की थी फिर भी 22 साल में यह पहली बार हुआ था कि अनिल कपूर और संजय कपूर एक ही फ़िल्म का हिस्सा बने।

संजय कपूर ने साल 1997 में ही एनआरआई महीप कपूर से शादी कर ली थी। यह दोनों पति-पत्नी आज बॉलीवुड की कई पार्टियों की जान बन गए हैं। इस दंपति की दो संतान हैं। बेटी शनाया और बेटा जहां कपूर। बेटी शनाया तमाम स्टार डॉटर्स की तरह इन दिनों सोशल मीडिया में काफी पॉपुलर रहती हैं।

बड़े भाई बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी बॉलीवुड में डेब्यू कर ही चुकी हैं। कहना गलत न होगा कि शनाया भी आने वाले समय में बड़े पर्दे पर नज़र आ सकती हैं!

बहरहाल, आज संजय कपूर का दिन है। अपना 59 वां जन्मदिन मना रहे संजय कपूर को जागरण डॉट कॉम के तमाम पाठकों की तरफ से जन्मदिन मुबारक!


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.